फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand For Internate Conectivity in Ganai Gangoli

बदहाल संचार सेवा के खिलाफ लोगों का गुस्सा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Demand For Internate Conectivity in Ganai Gangoli
लचर संचार सेवाओं के खिलाफ गणाईगंगोली में प्रदर्शन करते लोग। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
गणाईगंगोली/पिथौरागढ़। गणाईगंगोली में एक सप्ताह से संचार सेवा बदहाल है। इस कारण क्षेत्रवासी परेशान हैं। इससे नाराज क्षेत्रवासियों ने संचार कंपनियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। हालांकि पिथौरागढ़ में बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवा में तीन दिन बाद सुधार हो सका।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र मेहता के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने रविवार को गणाईगंगोली बाजार में प्रदर्शन कर संचार कंपनियों के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में एक हफ्ते से निजी संचार कंपनियों की सेवाएं बदहाल हैं। उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन से कॉलिंग हो रही है लेकिन कॉल रिसीव होने पर दूसरी ओर से आवाज नहीं सुनाई दे रही है। इस कारण अपनों से बात नहीं हो पा रही है। ऐसा हर बार हो रहा है। गोलू पथनी ने कहा कि कंपनियों ने फोन कॉल की दरों को बढ़ा दिया है, लेकिन इसके सापेक्ष संचार सुविधा नहीं बढ़ाई जा रही है। प्रदर्शन में संतोष पंत, अजय बोरा, राहुल बोरा, महेंद्र सिंह, बलबीर बोरा, सूरज बोरा, राजेंद्र बोरा, राजा बोरा, अक्षय सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि रहे। इधर पिथौरागढ़ में शुक्रवार से संचार सेवा गड़बड़ाई है। बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवा दो दिन तक पूरी तरह ठप रही। इस कारण ऑनलाइन कार्य पूरी तरह से ठप रहे। संचार सेवा ने शनिवार को भी परेशान किया। रविवार को ब्रॉडबैंड सेवा सुचारु होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed