फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand for filling up of vacant posts of ministerial cadre

Pithoragarh News: मिनिस्टीरियल संवर्ग के रिक्त पद भरे जाने की मांग

Mon, 05 May 2025 10:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 05 May 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
Demand for filling up of vacant posts of ministerial cadre
पिथौरागढ़। उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन ने उप शिक्षा अधिकारी और जिला शिक्षा कार्यालय में मिनिस्टीरियल संवर्ग के 70 प्रतिशत पद रिक्त होने पर आक्रोश जताया है। संगठन के अध्यक्ष सौरभ चंद ने कहा कि गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, धारचूला, डीडीहाट और मूनाकोट के उ पशिक्षा अधिकारी कार्यालय में 30 पदों के सापेक्ष लगभग 13 मिनिस्टीरियल कार्मिक और जिला शिक्षा कार्यालय में 11 पदों के सापेक्ष चार कार्मिक कार्यरत हैं।
विज्ञापन

मिनिस्टीरियल संवर्ग में लगभग 24 कार्मिकों के पद रिक्त होने से प्रारंभिक शिक्षा से जुड़े कार्यों के निस्तारण में देरी हो रही है। उपाध्यक्ष ललित बसेड़ा ने बताया कि पूर्व में अटैचमेंट व्यवस्था से शिक्षा से जुड़े कार्य जैसे-तैसे किए जा रहे थे लेकिन शासन स्तर से शिक्षा विभाग में शिक्षकों और कर्मचारियों की अटैचमेंट व्यवस्था को निरस्त कर दिया गया है, जिससे समस्या और बढ़ गई है। उन्होंने शासन से कार्मिकों की नियुक्ति करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed