फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Delhi woman pleads to evacuate family trapped in Nepal

नेपाल में फंसे 30 से अधिक भारतीय परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Delhi woman pleads to evacuate family trapped in Nepal
नेपाल के दार्चुला में फंसे भारतीय। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। दिल्ली की एक महिला ने जिलाधिकारी से नेपाल में फंसे अपने परिवार को निकालने की गुहार लगाई है। बैतड़ी के सहायक सीडीओ ने भी डीएम को बैतड़ी में फंसे 20 भारतीयों को निकालने के लिए पत्र भेजा है।
विज्ञापन

दिल्ली में एयरफोर्स में काम करने वाले किशन सिंह अपने बेटे और परिवार के साथ सात मार्च को बैतड़ी के सांगड़ी गांव आए थे। 23 मार्च से लॉकडाउन हो जाने के बाद ये लोग गांव में ही फंसे है। किशन सिंह की पत्नी कलावती देवी और बेटे सूरज सिंह ने जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, बैतड़ी के सीडीओ आनंद पौडेल और गृह मंत्रालय में फोन कर पति को भारत लाने की मांग की है।
विज्ञापन

बैतड़ी के मेयर नरेंद्र थापा ने सहायक सीडीओ लोकेंद्र सिंह नेगी को परिवार की स्थिति के बारे में बताया। सीडीओ ने डीएम पिथौरागढ़ से बैतड़ी के विभिन्न जगहों में फंसे भारतीयों को झूलापुल खोलकर निकालने को लेकर पत्र भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल में 30 से अधिक भारतीय फंसे
धारचूला (पिथौरागढ़)। लॉकडाउन के कारण भारत में फंसे ढाई हजार से अधिक नेपाली नागरिक तो अपने वतन लौट गए, लेकिन नेपाल के दार्चुला में फंसे 30 भारतीयों की वापसी नहीं हो सकी।
भाजपा नेता महेंद्र बुदियाल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर नेपाल में फंसे लोगों को भारत लाने की मांग की। उन्होंने कहा कि दार्चुला में फंसे लोगों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। वहां पर तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि ये लोग भारत वापसी का इंतजार करते रहे लेकिन अपने देश नहीं लौट सके।

वहां फंसे लोगों में स्यांकुरी निवासी गर्भवती महिला ममता देवी भी हैं। इसके अलावा सोसा निवासी लवीना ह्यांकी अपनी पांच माह की बच्ची के और रेखा बिष्ट अपने मासूम बेटे के साथ वहां पर फंसी हैं। इस संबंध में एसडीएम एके शुक्ला ने बताया कि भारतीय नागरिकों के फंसे होने की सूचना मिली है। नेपाल दार्चुला प्रशासन को पत्र भेज कर फंसे भारतीयों की सूची बनाई जा रही है। दोनों देशों की सरकारों की अनुमति के बाद वापसी संभव हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed