फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dehun amused mother commanded mind ...

देहुं मुदित मन आज्ञा जननी...

Thu, 06 Oct 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 06 Oct 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
Dehun amused mother commanded mind ...
पिथौरागढ़ की रामलीला में राम, कैकेयी संवाद का भावपूर्ण दृश्य - फोटो : अमर उजाला

जिला मुख्यालय की दोनों रामलीलाओं में राम वनवास का मंचन किया गया। सदर की रामलीला इस बार 120वें वर्ष में प्रवेश कर गई है। टकाना की रामलीला का 56वां मंचन है।

विज्ञापन


राम को 14 वर्ष का वनवास और भरत को राजगद्दी का वरदान कैकई को देने के बाद राजा दशरथ काफी दुखी हो जाते हैं। राजा दशरथ मंत्री सुमंत को भगवान राम को वन गमन पर ले जाने का आदेश देते हैं। इसके बाद राम माता कौशल्या के कक्ष में उनसे मुलाकात करते हैं। भगवान राम माता कौशल्या से धैर्य धारण करने की प्रार्थना करते हैं। वन जाने की आज्ञा मांगते हुए कहते हैं-देहुं मुदित मन आज्ञा जननी। भगवान राम माता कौशल्या से आज्ञा लेकर निकलते हैं। माता सीता भगवान राम के साथ वन जाने की जिद करती हैं।
विज्ञापन


शेषावतार लक्ष्मण वनवास देने से नाराज होकर माता कैकई और पिता दशरथ पर रोष दिखाते हुए भगवान राम से कहते हैं-पिता ने मोह वश होकर दिया वन तुमको रघुराई। करो तुम राज निष्कंटक, मैं बैठूं चाप झलकाई। भगवान राम लक्ष्मण को समझाते हैं। सीता और लक्ष्मण को साथ ले जाने पर सहमत हो जाते हैं। वनवासियों का वेश धारण कर मंत्री सुमंत के साथ वन गमन कर जाते हैं। वापसी में सुमंत के करुण विलाप माहौल में उदासी ला देता है। सुमंत गाते हैं-अवध में कह मुख ले जाऊं, कहूं क्या पूछे जब राजा। राम, लखन वन को गए मैं घर लौटा आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेड़ीनाग, कनालीछीना में रामलीला शुरू
गंगोलीहाट/थल/बेड़ीनाग/कनालीछीना। गंगोलीहाट, थल की रामलीला में राम वनवास का मंचन किया गया। बेड़ीनाग और कनालीछीना में रामलीला शुरू हो गई है। गंगोलीहाट की रामलीला में दशरथ-कैकई, राम-कौशल्या, राम-सीता, राम-लक्ष्मण संवाद का सुंदर मंचन किया गया। राम वनवास तक की लीला हुई। थल की रामलीला में राम वन गमन का बेहतरीन मंचन किया गया। दशरथ-कैकई, राम-कौशल्या संवाद के साथ ही सुमंत के विलाप ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। बेड़ीनाग में पहले दिन की रामलीला में नटी सूत्रधार से लेकर राम जन्म तक की लीला हुई। भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक जेएस जंगपांगी ने रामलीला का उद्घाटन किया। नागदेव रामलीला कमेटी के अद्यक्ष बलवंत धानिक, विक्रम धानिक, सफी अहमद, महेश पंत, बीएल साह मौजूद थे। कनालीछीना में पहले दिन रावण, विभीषण, कुंभकरण की तपस्या और रामजन्म तक की लीला का मंचन किया गया। रामलीला का उद्घाटन कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रदीप पाल, दर्जा राज्यमंत्री हरीश उपाध्याय ने किया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मनोहर सिंह बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट, भुवन अन्ना, मनोज दिगारी, शिवराज भंडारी ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed