फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dehradun, Haldwani and won the match Pithoragarh

देहरादून, हल्द्वानी और पिथौरागढ़ ने जीते मैच

Tue, 04 Oct 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 04 Oct 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
Dehradun, Haldwani and won the match Pithoragarh
फुटबाल के उद्घाटन पर खिलाड़ियों का परिचय लेते धीरेंद्र चौहान - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड राज्य आमंत्रण अंडर-21 यूथ बालक वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच देहरादून, हल्द्वानी, पिथौरागढ़ ने जीत लिए हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तराखंड पारंपरिक खेल के उपाध्यक्ष दर्जा राज्य मंत्री धीरेंद्र सिंह चौहान ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। 

विज्ञापन


स्थानीय स्टेडियम में पहला मुकाबला देहरादून और बागेश्वर के बीच खेला गया। देहरादून ने बागेश्वर पर 2-1 गोल से जीत दर्ज की। देहरादून के राजा ने दो गोल किए। दूसरा मुकाबला हल्द्वानी और टिहरी के बीच खेला गया। हल्द्वानी ने टिहरी पर 3-2 गोल से शानदार जीत दर्ज की। हल्द्वानी के हरीश, शास्वत और निशांत ने एक-एक गोल किए। तीसरा मुकाबला पिथौरागढ़ और उत्तरकाशाी के बीच खेला गया। पहले हाफ में पिथौरागढ़ के खगेंद्र चंद और गौरव बिष्ट ने एक-एक गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में उत्तरकाशी ने दमदार खेल दिखाया, मगर गोल करने में नाकाम रही। पिथौरागढ़ ने 2-0 गोल से मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में आबजर्वर की भूमिका में पूर्व सहायक निदेशक उमेश चंद्र खत्री और निर्णायक की भूमिका में जितेंद्र बिष्ट, कविंद्र मोहन और हीरा सिंह बिष्ट थे। जिला क्रीड़ाधिकारी विनोद सिंह वल्दिया ने बताया कि प्रतियोगिता लीग आधार पर खेली जा रही है। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए अंडर-21 यूथ बालक वर्ग की फुटबाल टीम का चयन किया जाएगा जो उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी। इस अवसर पर कृष्ण सिंह महर, हयात चंद, प्रो. जीत सिंह ज्याला, शमशेर सिंह सौन, श्रीकृष्ण पांडेय, भाष्कर चंद्र भट्ट, भूपेंद्र सिंह चौहान, यतीश ओझा समेत तमाम खेल प्रेमी उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed