{"_id":"6a9315c72a3b6be0c90fcc81","slug":"degree-college-a-became-the-hockey-champion-in-the-open-girls-category-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-146160-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: ओपन बालिका वर्ग में डिग्री कॉलेज ए बनी हॉकी की चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: ओपन बालिका वर्ग में डिग्री कॉलेज ए बनी हॉकी की चैंपियन
Sat, 29 Aug 2026 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 29 Aug 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद के जन्मदिवस यानी राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में ओपन बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला खेला गया। डिग्री कॉलेज ए ने 3-1 के अंतर से जीत दर्ज कर ट्राॅफी अपने नाम की।
राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में बीते 25 अगस्त से 29 अगस्त तक स्पोर्ट्स स्टेडियम में विभिन्न आयु वर्गों में बालक और बालिकाओं के मुकाबले खेले गए।
शनिवार को प्रतियोगिता के अंतिम दिन ओपन बालिका वर्ग का फाइनल डिग्री कॉलेज ए और एंचोली बी के बीच हुआ। मैच के पहले हाफ में डिग्री कॉलेज की कप्तान कोमल धामी ने दो और ऐंचोली की कप्तान रिया धामी ने एक गोल किया। दूसरे हाफ में डिग्री कॉलेज की मोनिका चंद ने एक गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाई। फाइनल मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद सिंह वल्दिया ने किया।
यहां क्रीड़ा अधिकारी अरुण बगन्याल, हॉकी कोच लीलावती जोशी, बॉक्सिंग कोच प्रकाश जंग थापा और जनार्दन उप्रेती, मैच के निर्णायक अशोक ठकुराठी और निखिलेश भंडारी, करन सिंह थापा, शिक्षक चंद्रमोहन बिष्ट, मोहित बिष्ट, मनोज वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
-- -- -
खेल दिवस पर फाइनल सहित खेले गए चार मुकाबले
ओपन बालिका वर्ग के फाइनल से पूर्व शनिवार को पहला मैच डिग्री कॉलेज ए और ऐंचोली ए टीम के मध्य हुआ। इसमें डिग्री कॉलेज ए टीम की कप्तान कोमल धामी ने पांच गोल दागे। अंत में डिग्री कॉलेज ए ने 6-3 के अंतर से जीत दर्ज कर अंक तालिका में ऊपर जगह बनाई। दूसरे मैच में डिग्री कॉलेज ए टीम ने ऐंचोली बी टीम को 6-2 के अंतर से जीतकर फाइनल में जगह पक्की कर ली। दिन का तीसरा मैच डिग्री कॉलेज बी और ऐंचाली ए टीम के बीच खेला गया। ऐंचोली ए ने 1-0 से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया।