{"_id":"5b70652042c7924d1b67fd6d","slug":"decision-to-celebrate-on-august-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूर्बाष्टमी 18 अगस्त को मनाने का निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूर्बाष्टमी 18 अगस्त को मनाने का निर्णय
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 12 Aug 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में सांतू आंठू पर तारीख के विवाद पर बहस करते पुरोहित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूर्बाष्टमी पर छाए संशय को खत्म करने के लिए श्री रामलीला प्रबंधकारिणी समिति ने आचार्यों और ज्योतिषाचार्यों की बैठक हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से 18 अगस्त को दूर्बाष्टमी मनाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
रविवार को रामलीला मैदान में हुई बैठक की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह माहरा ने की। बैठक में मौजूद सभी ज्योतिषियों के बीच 15 अगस्त को बिरूड़ा पंचमी, 17 को सातूं सप्तमी और 18 अगस्त को आठूं दूर्बाष्टमी पर्व मनाने पर सहमति हुई। दिव्य पंचांग के संपादक डॉ. रमेश चंद्र जोशी ने कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित किया। राष्ट्रीय पंचांग पर्व निर्णय सलाहकार समिति के वरिष्ठ सदस्य प्रो. प्रियवत शर्मा ने अगस्तोदय की तिथि बताई। बैठक में कहा गया कि चाहे कोई भी पर्व हो एकमत होकर एक तिथि में उनका आयोजन किया जाए।
विज्ञापन
इस मौके पर आचार्य मनोज पांडेय, किशोर जोशी, गोवत्सा संस्कृत महाविद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मानंद जोशी, महेश पंत, चंद्र बल्लभ जोशी, भुवन जोशी, नीरज जोशी, दुर्गादत्त पांडेय, जीवन जोशी, लक्ष्मण सिंह बसेड़ा, मनोज कुमार जोशी, श्याम दत्त पांडेय, डॉ. भुवन भाष्कर उपाध्याय, डॉ. आशुतोष जोशी, चारु चंद्र जोशी आदि थे।
विज्ञापन