{"_id":"5eff664e8ebc3e432f25ab45","slug":"debris-stopped-the-flow-of-ramganga-pithoragarh-news-hld3884333154","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलबे ने रोका रामगंगा का प्रवाह, झील बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलबे ने रोका रामगंगा का प्रवाह, झील बनी
विज्ञापन
रामगंगा नदी में नाचनी में बनी झील। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। हरड़िया नाले का मलबा रामगंगा नदी में आने से नदी का प्रवाह रुक गया और झील बन गई। उधर, बारिश के कारण नया बस्ती के पास थल-मुनस्यारी के अलावा जिले की तीन आंतरिक सड़कें बंद होने से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। भारी बारिश के कारण नदियां उफान में चल रही हैं, जिस कारण नदी किनारे रह रहे लोग परेशान हैं।
भारी बारिश के कारण थल- मुनस्यारी सड़क नया बस्ती के पास भारी मलबा आने से बंद हो गई। सड़क बंद होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क बंद होने के बाद कई लोगों ने सामान कंधे में रखकर पैदल घर को पहुंचे। लोनिवि यहां जेसीबी से बृहस्पतिवार रात 10 बजे से सड़क खोलने का प्रयास कर रही है, लेकिन लगातार गिर रहे मलबा गिरने के कारण सड़क खोलने में दिक्कतें हो रही हैं। भारी बारिश के कारण गिनी बैंड-समकोट, बांसबगड़-धामीगांव, पौड़ी-घटकूना सड़क बंद हो गई है। इससे करीब दो हजार से अधिक की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गोरीछाल में सात मकान आए खतरे की जद में
पिथौरागढ़। भारी बारिश के कारण गोरीछाल के छोरीबगड़ में सात मकान खतरे की जद मे आ गए हैं। भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से खेत बहकर गोरी नदी में समा गए। विधायक हरीश धामी, ब्लांक प्रमुख धन सिंह धामी, भाजपा नेता रुकुम सिंह बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष गणेश चंद और तहसीलदार ने निरीक्षण किया। लोगों ने यहां पर शीघ्र सुरक्षात्मक कार्य करने की मांग की है।
विज्ञापन
मुनस्यारी और नाचनी में गुल रही बिजली
मुनस्यारी/नाचनी। भारी बारिश के कारण थल मुनस्यारी 33 केवी में ग्वीरा के पास पेड़ गिरने से तार टूट गए। महरगाड़ी फीडर में पालचा के समीप 11केवी के दो डबल, एलटी के चार पोल, 11 केवी खतेड़ा फीडर में दो पोल गिर गए। सेलमाली क्षेत्र में विद्युत लाइन टूटने की सूचना से गांव में बिजली गुल रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अवर अभियंता मुकेश सिंह ने बताया कि शीघ्र ही विद्युत लाइन को ठीक करने की मांग की है। इधर मुनस्यारी तहसील की 55 ग्राम पंचायतों में 17 घंटे बिजली गुल रही। जिपं सदस्य जगत मर्तोलिया ने शीघ्र व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
डीडीहाट में 27 तो धारचूला में 26 एमएम हुई बारिश
पिथौरागढ़। जिले के विभिन्न हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश से लोग परेशान हैं। डीडीहाट में सर्वाधिक 27, धारचूला में 26, बेड़ीनाग में 11 और मुनस्यारी में एक एमएम बारिश हुई। भारी बारिश के कारण नदियों का जल स्तर भी लगातार बढ़ रहा है। भारी बारिश के बाद काली नदी 888.33 पर बह रही है। इसका डेंजर लेबल 890 है। सरयू नदी 446.80पर बह रही है। इसका डेंजर लेबल 453 है। मदकोट गोरी 1211.95 पर बह रही है। इसका खतरे का निशान 1212.10 है। मदकोट जौलजीबी 604.55 पर बह रही है। इसका डेंजर लेबल 607.80 है। नदियों के लगातार बढ़ रहे जल स्तर के कारण नदी किनारे रहने वाले लोग सहमे हुए हैं।

धारचूला के छोरीबगढ़ में नाले से कटाव से धान के खेत इस तरह बर्बाद हो रहे हैं।- फोटो : PITHORAGARH