{"_id":"5846e4044f1c1be059448925","slug":"debris-removal-of-roads-nor-repair-the-damaged-water-projects","type":"story","status":"publish","title_hn":"न सड़क का मलबा हटाया, न ही क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं की मरम्मत की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न सड़क का मलबा हटाया, न ही क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं की मरम्मत की
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
Updated Tue, 06 Dec 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट से पमस्यारी जाने वाली सड़क के हाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक जुलाई को आई आपदा के बाद 70 से ज्यादा क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं की अब तक मरम्मत नहीं हो पाई है। इसके अलावा कई आंतरिक सड़कों पर मरम्मत का काम नहीं हो पाया है। इस कारण लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मरम्मत के प्रस्ताव जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजे गए हैं। धनराशि मिलने के बाद ही काम शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन
आपदा के समय यहां ग्रामीण क्षेत्रों की 70 से ज्यादा पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त हो गई थीं। अब तक इन योजनाओं की मरम्मत के लिए पैसा नहीं आया है। डीडीहाट विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष आरएस चौहान ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा कि पांच महीने बाद भी सड़कों और पेयजल योजनाओं की मरम्मत न होना गंभीर चिंता का विषय है। डीडीहाट-थल, डीडीहाट-ओगला, डीडीहाट-दूनाकोट, डीडीहाट-सीराकोट, डीडीहाट-पमस्यारी मार्ग से अब तक मलबा नहीं हट पाया है। वाहन चालक जैसे-तैसे खतरों से घिरकर वाहन चला रहे हैं।
विज्ञापन
पेयजल लाइनों की मरम्मत न होने से अभी से गांवों में पानी का संकट गहराने लगा है। लोनिवि के ईई पीसी जोशी और जल संस्थान के ईई बिलाल यूनुस ने बताया कि नुकसान के सारी रिपोर्ट डीएम के माध्यम से शासन को भेजी जा चुकी है। धनराशि मिलते ही मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन