फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Debris fell on 29 roads of the district due to torrential rains.

Pithoragarh News: मूसलाधार बारिश से जिले की 29 सड़कों पर आया मलबा

Mon, 15 Jul 2024 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 15 Jul 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Debris fell on 29 roads of the district due to torrential rains.
धारचूला-तवाघाट मोटर मार्ग में ऐलागाड़ के समीप आया मलबा। स्रोत: जागरूक पाठक
धारचूला/पिथौरागढ़। रविवार की रात जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हुई। चीन सीमा को जोड़ने वाली धारचूला-तवाघाट-गुंजी सहित 29 सड़कों पर मलबा आ गया। सड़कें बंद होने से लोगों को पैदल आवागमन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बारिश के बाद लगातार भूस्खलन हो रहा है। पहाड़ी दरकने से धारचूला के ऐलागाड़ में सीमांत को जोड़ने वाली सड़क बंद हो गई। उपजिलाधिकारी धारचूला मनजीत सिंह ने हिलवेज कंपनी को शीघ्र सड़क खोलने के निर्देश दिए। ऐलागाड़ में सड़क से मलबा हटा दिया गया लेकिन टीवी टॉवर के पास लगातार पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण वाहनों का संचालन नहीं हो सका। उधर, मदकोट-देवीबगड़ मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त है। वल्थी, डोलमा, निरतोली, बोना, तोमिक, गोल्फा, धारीखेत, गैला के लोगों को जान हथेली पर रखकर आवागमन करना पड़ रहा है। विक्रम दानू ने प्रशासन से शीघ्र सड़क खोलने की मांग की है। आपदा नियंत्रण कक्ष के अनुसार बंद सड़कों को खोलने के लिए मशीनें लगाई गई हैं।
विज्ञापन


.................
पिथौरागढ़ जिले में कहां कितनी हुई बारिश

स्थान वर्षा मिमी
पिथौरागढ़- 16
गंगोलीहाट- 0.50
बेड़ीनाग - 13.00
डीडीहाट- 16.60
धारचूला- 129.60
मुनस्यारी- 16.40
बंगापानी- 18.00
तेजम- 6.00
थल- 19.00
देवलथल- 49.00
गणाई गंगोली- 5.0
कनालीछीना- 35.00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed