{"_id":"6a5e56b15013127626064b59","slug":"debris-fell-near-charan-mandir-and-shrikund-on-tj-road-traffic-was-halted-for-three-hours-pithoragarh-news-c-229-1-shld1007-141962-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: टीजे रोड पर चरण मंदिर और श्रीकुंड के पास मलबा गिरा, तीन घंटे आवाजाही ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: टीजे रोड पर चरण मंदिर और श्रीकुंड के पास मलबा गिरा, तीन घंटे आवाजाही ठप
Mon, 20 Jul 2026 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 20 Jul 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पहाड़ और क्षेत्र में बारिश से नदी-नालों के उफान पर आना रहा। टीजे रोड पर बाटनागाड़ में एक घंटे और चरण मंदिर, श्रीकुंड के पास तीन घंटे यातायात बंद रहा। मार्ग बंद होने से सुबह के समय लोगों की आवाजाही पूरी तरह ठप रही।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब सात बजे बाटनागाड़ में पानी के साथ भारी मलबा आ गया। इससे आने और जाने वाले श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को दिक्कत हुई। वहां तैनात लोक निर्माण विभाग की टीम मलबा हटाने में जुटी। सुबह करीब आठ बजे यातायात सुचारु हो सका।
इधर टनकपुर-जौलजीबी मार्ग पर चरण मंदिर और श्रीकुंड के पास बारिश होते ही मलबा आ रहा है। सुबह करीब 7:30 बजे मलबा आते ही मार्ग बंद हो गया। विभाग की टीम जेसीबी, पोकलेन से मलबा हटाने में जुटी। सुबह करीब 10:45 बजे मार्ग खुल सका। इससे दोनों ओर लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। टीम ने बताया कि संवेदनशील हिस्सों में 24 घंटे टीम तैनात की गई है।