फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Debris falling drastically on the perennial road

बारहमासी सड़क पर गिर रहा मलबा

Wed, 20 Dec 2017 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 20 Dec 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
Debris falling drastically on the perennial road
बारहमासी सड़क पर मीना बाजार के पास मलबा हटाती जेसीबी - फोटो : अमर उजाला

बारहमासी सड़क पर घाट से लेकर गुरना तक रोजाना एक-दो घंटे तक जाम लगना अब आम बात हो गई है। सड़क निर्माण का काम तेज होने के साथ ही मलबा गिरने की रफ्तार भी बढ़ी है। बुधवार को भी अलग-अलग चरणों में दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। जाम से यात्री और वाहन चालक खासे परेशान हैं। सुबह के समय पिथौरागढ़ से इसी सड़क से होकर टनकपुर, दिल्ली, देहरादून, हरिद्वार, बरेली, अल्मोड़ा, हल्द्वानी, गंगोलीहाट के लिए कई यात्री वाहन निकलते हैं। इन वाहनों को गुरना से आगे सड़क खुलने तक इंतजार करना पड़ता है।

विज्ञापन


प्रशासन ने बारहमासी सड़क निर्माण के काम को प्राथमिकता में रखा है। इस कारण प्रशासन काम में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं लाना चाहता, लेकिन नियमों के अनुसार निर्माण कार्य करने की सख्त हिदायत दी गई है। डीएम सी रविशंकर ने एनएच के अधिकारियों को तीन बार नोटिस देकर कहा है कि यदि सड़क निर्माण में मानकों के विपरीत काम हुआ तो जुर्माना वसूला जाएगा। डीएम ने मलबा निस्तारण और धूल को नियंत्रित करने के लिए विशेष कदम उठाने को कहा है।
विज्ञापन


इस बीच पंचेश्वर घाटी संघर्ष समिति के संयोजक मनोज सिंह सामंत और अध्यक्ष मान सिंह सामंत ने कहा कि सड़क निर्माण के समय मानकों की अनदेखी की जा रही है। इसी कारण आम लोगों की समस्या बढ़ रही है। उन्होंने डीएम से मांग की है कि यात्रियों की दिक्कतों को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मलबा गंभीर खतरे का कारण न बन जाए
सेरा गोगना के सरपंच दीपक सिंह वल्दिया ने डीएम को पत्र भेजकर कहा है कि बारहमासी सड़क निर्माण के समय सारा मलबा सेरा गांव के ठीक ऊपरी हिस्से पर फेंका जा रहा है। बारिश के मौसम में यह मलबा गांव के साथ-साथ खेतों को खतरा पहुंचा सकता है। उन्होंने कहा कि सड़क के मलबे से सेरा, ऐरा और सेलग्वानी गांव खतरे की जद में आ सकते हैं। पत्र में मांग की गई है कि गांव के ऊपरी हिस्से पर डाले गए मलबे का निस्तारण किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed