फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Death of Soldger in Pithauragarh

पर्यावरण वाहिनी के जवान की हृदय गति रूकने से मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Death of Soldger in Pithauragarh
गणाईगंगोली में सरयूघाट पर जवान को श्रद्धांजलि देने के लिए मौजूद लोग। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/गणाईगंगोली। जिला मुख्यालय में सेना की 130 पर्यावरण वाहिनी के जवान किशन सिंह (55) पुत्र सोबन सिंह की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। उनकी मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ किया गया। लोगों ने पुष्प अर्पित कर जवान को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

गणाईगंगोली क्षेत्र के ग्राम चाक निवासी जवान किशन सिंह 130 पर्यावरण वाहिनी पिथौरागढ़ में तैनात थे। बुधवार रात अचानक उनके सीने में दर्द उठा और वे गिर पड़े। साथी जवानों ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। इसके बाद उन्हें सेना अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उनके निधन से पत्नी नीमा देवी समेत तीन बेटे पवन, पंकज, योगेश बदहवाश हैं। बृहस्पतिवार को छह गढ़वाल राइफल जेसीओ सूबेदार रणवीर सिंह चौहान और पर्यावरण वाहिनी के जेसीओ नायब सूबेदार पूरन चंद्र पांडे के नेतृत्व में गढ़वाल राइफल और पर्यावरण वाहिनी के जवानों ने सेराघाट में पूरे सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया। विधायक मीना गंगोला, भाजपा नेता गोकुल गंगोला आदि लोगों ने जवान की मौत पर शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed