फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Death of a member of the small Kailash passenger crew

छोटा कैलाश यात्री दल के एक सदस्य की मौत

Wed, 05 Jul 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Wed, 05 Jul 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
Death of a member of the small Kailash passenger crew
छोटा कैलाश यात्रा - फोटो : अमर उजाला

छोटा कैलाश की यात्रा पूरी कर लौट रहे एक सदस्य की रास्ते में मौत हो गई। शव को सड़क बंद होने के कारण पांगला में रखा गया है। घटना की सूचना मिलते ही तहसील मुख्यालय से एसडीएम आरके पांडे एसडीआरएफ के जवानों के साथ पांगला को रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन


बताया गया कि छोटा कैलाश की यात्रा पूरी कर लौट रहे चौथे दल के 32 सदस्य बुधवार सुबह 10.30 बजे मालपा पहुंचे थे। तभी दल में शामिल महाराष्ट्र के जिला रायगढ़, तहसील नवापाता निवासी श्याम भास्कर कोहली (50) पुत्र तनुज भास्कर कोहली की तबियत अचानक खराब हो गई। यात्रियों ने एसएसबी जवानों से मदद मांगी। एसएसबी के द्वितीय कमान अधिकारी शेरिंग दोरजे के आदेश पर 12 जवान श्याम भास्कर कोहली को स्ट्रेचर पर रखकर धारचूला को ले जा रहे थे, लेकिन पांगला पहुंचने से पहले ही श्याम भास्कर कोहली की मौत हो गई। पांगला से धारचूला को आने वाली सड़क कई जगह बंद होने के कारण शव को पांगला से आगे नहीं लाया जा सका है। अन्य यात्री भी पांगला में ही रुके हैं।
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि शव को लाने के लिए व्यवस्था की जा रही है। सड़क को तत्काल खोलने के लिए सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों को कह दिया गया है। उन्होंने कहा कि जहां तक सड़क खुली मिलेगी, वहां तक शव को लाया जाएगा। वहां से वाहन बदलकर लाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांचवें दल का एक यात्री कालापानी से लौटा
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जा रहे के पांचवें दल में शामिल एक यात्री ने कालापानी से आगे जाने में असमर्थता जताते हुए यात्रा स्थगित कर दी है और यह यात्री वापसी में गुंजी लौट आया है। यात्रियों को नारायणआश्रम से आगे की संपूर्ण यात्रा पैदल करनी होती है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस सातवीं वाहिनी मुख्यालय स्थित नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार पांचवें दल में शामिल इलाहाबाद निवासी रामजी पांडे (61) ने कालापानी से आगे पैदल चलने में असमर्थता जता दी और यह यात्री वापस गुंजी लौट आया है। वहीं, तीसरा दल यात्रा पूरी कर तकलाकोट पहुंच गया है। यह दल बृहस्पतिवार को लिपुलेख दर्रा पार कर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करेगा। बुधवार को चौथा दल तिब्बत के डेरापुक में, पांचवां दल नाभीढांग में और छठा दल गाला पहुंच चुका है। सभी दलों के यात्री स्वस्थ हैं। हिमालयी क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed