फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Death in Pithauragarh Accident

Pithoragarh News: बाइक दुर्घटना में पिथौरागढ़ महाविद्यालय के छात्र की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Death in Pithauragarh Accident
मुनस्यारी ब्लाक के जमीघाट पर पोकलैंड पर गिरा बोल्डर। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/नाचनी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ के छात्र की बाइक दुर्घटना में मौत हो गई।
विज्ञापन

मुनस्यारी विकासखंड के सैणराथी गांव निवासी यशवंत सिंह मेहता (23) पिथौरागढ़ महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष में पढ़ते थे। माता, पिता के इकलौते पुत्र यशवंत शनिवार शाम बाइक से अपने घर लौट रहे थे। क्वीटी के पास बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी। तेजम और जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। हायर सेंटर ले जाने के लिए रविवार सुबह वाहन में रखते ही यशवंत ने दम तोड़ दिया। पंचनामा, पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। यशवंत के पिता बलवंत सिंह मेहता लोनिवि में कार्यरत हैं। उनकी माता पार्वती देवी, पिता बलवंत समेत दोनों बहनें ममता और नीरू शोकाकुल हैं। इस घटना से महाविद्यालय समेत छात्र के गृहक्षेत्र में शोक छा गया।

पोकलैंड के ऊपर बोल्डर गिरने से नेपाली मजदूर की मौत
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। विकासखंड मुनस्यारी के पातो मोटर मार्ग पर लीलम पुल के पास पोकलैंड पर पहाड़ी से बोल्डर गिरने के कारण एक मजदूर की मौत हो गई है। लीलम पुल से लगभग दो किमी की दूरी पर जमीघाट स्थान पर सड़क निर्माण के दौरान एक पोकलैंड के ऊपर पत्थर गिर गया जिससे नेपाली मजदूर चकर बहादुर (34) की मौके पर मौत हो गई। मजदूर के शव को मशीन के अंदर से निकाला गया। सड़क निर्माण पीएमजीएसवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed