फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dead body of student found hanging under suspicious circumstances

Pithoragarh News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला छात्र का शव

Sun, 22 Oct 2023 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 22 Oct 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Dead body of student found hanging under suspicious circumstances
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। कनालीछीना में पॉलीटेक्निक छात्र का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार अस्कोट क्षेत्र के ढुंगालगांव तल्ला ओझा निवासी शाश्वत पंत (21) पुत्र स्व. मदन पंत कनालीछीना पॉलीटेक्निक में तृतीय वर्ष का छात्र था। वह कनालीछीना में किराए के कमरे में रहता था। शनिवार को जब वह देर शाम तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो मकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
थानाध्यक्ष दिनेश चंद्र पंत के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह कमरे का दरवाजा खोला। कमरे में छात्र का शव चादर से बने फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भेजा।
विज्ञापन

एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि युवक के मौत के कारणों की जांच की जा रही है। छात्र के पिता का चार साल पूर्व निधन हो चुका है। छात्र की मौत से उसकी मां सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed