{"_id":"5a1ef0564f1c1b193e8b5ad3","slug":"dead-body-for-one-hour","type":"story","status":"publish","title_hn":" एक घंटे तक रुकी रही शव यात्रा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक घंटे तक रुकी रही शव यात्रा
Updated Wed, 29 Nov 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
थल में घाट जाने वाले बैरियर के पास रुका हुआ शव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगंगा से अवैध खनन रोकने के लिए तीन माह पूर्व प्रशासन ने घाट जाने वाली सड़क पर जो बैरियर लगाया था, वह आम लोगों के लिए मुसीबत का कारण बनता जा रहा है। बैरियर को ऐसे स्थान पर लगाया गया है कि उसके किनारे से पैदल निकलने की जगह भी नहीं है। बुधवार को चलमोड़ी गांव से शव को अंतिम संस्कार के लिए ला रहे लोगों को बैरियर के पास एक घंटे तक रुकना पड़ा। जब पुलिस ने बैरियर को खोला, तब जाकर शव को घाट तक ले जाया जा सका।
विज्ञापन
रामगंगा से अवैध खनन रोकने के लिए बेड़ीनाग के एसडीएम के आदेश पर थाना पुलिस ने रामगंगा के तट की तरफ जाने वाली सड़क पर बैरियर लगा दिया गया है। यह बैरियर रात के समय बंद करने के आदेश हैं, लेकिन बुधवार को बैरियर सुबह नौ बजे तक नहीं खुल पाया था। ठीक उसी समय कुछ लोग शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर पहुंच गए। बैरियर का गेट बंद होने के कारण शवयात्रा में शामिल लोग परेशान हो गए। बाद में बाजार के कुछ लोगों ने पहल कर बैरियर खुलवाया। व्यापार संघ अध्यक्ष बलवंत सत्याल ने कहा कि अवैध खनन रोकने के लिए बैरियर लगाना तो ठीक है, लेकिन इसका स्थान बहुत गलत है। यदि बैरियर को थोड़ा आगे लगाया जाता तो घाट को जाने वाले लोग पैदल रास्ते से चले जाते। इधर, थाना प्रभारी पीआर आगरी का कहना है कि प्रशासन के आदेश पर ही बैरियर लगाया गया है। इसे दूसरी जगह लगाने की अनुमति जब प्रशासन से मिलेगी, तभी इसे हटाया जाएगा।
विज्ञापन
कोट
लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए बैरियर पर अब एक पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई जाएगी, ताकि आपात स्थिति में बैरियर का गेट खोला जा सके। अवैध खनन के लिए लगाए गए इस बैरियर से भविष्य में आम जनता को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
- वैभव गुप्ता, एसडीएम।