फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   DDhat-Pamsari road halted for two years soon.

दो साल से रुकी डीडीहाट-पमस्यारी सड़क का शीघ्र होगा निर्माण

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
DDhat-Pamsari road halted for two years soon.
संवाद न्यूज एजेंसी, डीडीहाट (पिथौरागढ़)। दो साल से रुके डीडीहाट-पमस्यारी मोटर मार्ग के निर्माण की फिर से उम्मीद जगी है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद उपजिलाधिकारी ने विभाग और ग्रामीणों के साथ बैठक कर मामला सुना। सड़क कटिंग में प्रयुक्त भूमि के बदले काश्तकारों को दूसरी जगह जमीन दी जाएगी।
विज्ञापन
बता दें, डीडीहाट से पमस्यारी तक सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद दो किमी सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग ने किया था। उससे आगे की नौ किमी सड़क बनाने का जिम्मा पीएमजीएसवाई को मिला। खड़ी चट्टानें बाधा बनने के कारण पीएमजीएसवाई ने साढ़े सात किमी सड़क बनाने के बाद सड़क का निर्माण कार्य बंद करा दिया। दो साल से बंद इस सड़क से दर्जनों ग्रामीणों को एक से दो किमी की खड़ी चढ़ाई चढ़कर सड़क तक आना पड़ रहा है। इससे ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेते हुए एसडीएम केएन गोस्वामी ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों और ग्रामीणों के साथ बैठक कर पूरा मामला सुना। उन्होंने सड़क काटने में आ रही रुकावट को देखते हुए दूसरी ओर से सड़क निर्माण करने की बात कही। सड़क निर्माण की जद में आ रहे खेतों के बदले काश्तकारों को अलग जगह पर जमीन देने का आश्वासन देते हुए पीएमजीएसवाई को अतिशीघ्र शेष बची सड़क को काटकर ग्रामीणों को सड़क सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए। नव युवक मंगल दल के अध्यक्ष नवीन मेहता सहित पमस्यारी के ग्रामीणों ने सड़क बनने की उम्मीद पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed