{"_id":"65fe98c98c668402980aca5c","slug":"dda-earned-rs-215-crore-in-one-year-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-111516-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: एक साल में डीडीए ने की 2.15 करोड़ की कमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: एक साल में डीडीए ने की 2.15 करोड़ की कमाई
Sat, 23 Mar 2024 02:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 23 Mar 2024 02:24 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला विकास प्राधिकरण ने एक साल में 2.15 करोड़ रुपये आय अर्जित की है। प्राधिकरण की टीम बिना नक्शे के भवन बना रहे लोगों पर निगरानी बनाए हुए हैं।
जिला विकास प्राधिकरण के सचिव अपर जिला अधिकारी शिवकुमार बरनवाल ने बताया कि एक वर्ष में 342 ऑनलाइन मानचित्र स्वीकृत किए गए हैं। जिससे प्राधिकरण को 1.81 करोड़ की आमदनी हुई है। इस अवधि में 31 भवनों का कंपाउंड किया गया है जिससे 35.59 लाख रुपये प्राधिकरण को प्राप्त हुए हैं। एक साल में प्राधिकरण ने 26 भवनों के चालान किए हैं। नियमों के विरुद्ध बने एक मकान को ध्वस्त किया गया, जबकि एक मकान सील किया गया है। बिना प्लानिंग और प्राधिकरण नियमों के विपरीत बनाए गए मकानों के चालान और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी है। ऐसे मकानों पर टीम लगातार नजर रख रही है।