फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Day-to-day industry center opens in DDHAT

डीडीहाट में दन, कालीन उद्योग केंद्र खुलेगा

Fri, 24 Nov 2017 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट Updated Fri, 24 Nov 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
Day-to-day industry center opens in DDHAT
डीडीहाट में केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा का स्वागत करते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कहा कि केंद्र सरकार जल्द ही डीडीहाट में दन, कालीन उद्योग केंद्र की स्थापना करेगी। इस केंद्र की मदद से दन और कालीन को नई तकनीक से तैयार किया जाएगा। इसके लिए विदेशों में काम कर रही एक कंपनी से जल्द ही करार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी यहां के लोग परंपरागत तरीके से ही दन, कालीन को तैयार कर रहे हैं। बाजार की प्रतिस्पर्धा को देखते हुए अब इनमें नया डिजायन और तकनीक को लाया जाना जरूरी है।

विज्ञापन


जौलजीबी मेले में शामिल होने जा रहे टम्टा शुक्रवार को कुछ देर के लिए डीडीहाट में कार्यकर्ताओं से मिले। इस दौरान टम्टा ने कहा कि यहां के कारीगरों को नई तकनीक का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब पुराने हस्तशिल्प को समय के हिसाब से बदलने की जरूरत है। लोगों को भी परंपरागत तरीकों से बाहर निकलना होगा।
विज्ञापन


यहां पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने टम्टा का स्वागत किया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि दैवी आपदा के समय टूटी सड़कों की मरम्मत के लिए केंद्र सरकार से जल्द ही धन मिल जाएगा। सभी सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष कवींद्र साही, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज साह, शमशेर सत्याल, प्रदीप कन्याल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed