फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dangerous movement in sloppy, tampa

छरथा, तम्पा में खतरनाक हुई आवाजाही

Tue, 25 Sep 2018 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Tue, 25 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
Dangerous movement in sloppy, tampa
धारचूला में लखनपुर के पास रस्सी के सहारे चढ़ता ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर नजंग और लखनपुर के बीच संपर्क नहीं होने से भारत-चीन व्यापारियों के साथ ही पारंपरिक माइग्रेशन करने वाले व्यास घाटी के लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं। लखनपुर से नजंग तक घोड़े-खच्चरों की आवाजाही बंद होने से भारत-चीन व्यापारियों और सीमांत के लोगों को कुलियों के माध्यम से सामान ढोना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि व्यास घाटी के लोग नमक जैसी आम जरूरत की चीज 50 रुपये किलो खरीदने को मजबूर हैं।

विज्ञापन


तवाघाट-लिपुपास निर्माणाधीन सड़क पर लखनपुर से आगे छरथा और तम्पा में दो जगह सड़क की कटिंग होनी है। सड़क कटिंग का काम चल रहा है। इससे सड़क पर मलबा पटा है। लोग मलबे, बोल्डरों के बीच से आवाजाही कर रहे हैं। तम्पा में मलबे के बीच लोहे और लकड़ी की सीढ़ी से चलना पड़ रहा है। सीमांत की लाइफ लाइन कहे जाने वाला रास्ता बेहद खतरनाक बना है।
विज्ञापन


मालपा, नजंग, बौलायर धार की चढ़ाई को खच्चर, घोड़ों से पार कराकर आजीविका चला रहे लोग पैदल रास्ता क्षतिग्रस्त होने से बेरोजगार हो गए हैं। अक्तूबर से व्यास घाटी के गांवों से लोग माइग्रेशन पर निकलने लगेंगे। नजंग से लखनपुर तक मार्ग ठीक नहीं किया गया तो माइग्रेशन करने वाले लोगों के साथ ही भारत-चीन व्यापारियों को खतरे के साथ ही घाटा भी उठना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना हैं कि लोनिवि पैदल रास्तों की देखभाल कर रहा था। जैसे ही पैदल रूट से कैलाश यात्रा स्थगित हुई, इन रास्तों के रखरखाव की ओर से विभाग का ध्यान हट गया। सीमा सड़क संगठन ने इस वर्ष अप्रैल तक नजंग तक सड़क जोड़ने का आश्वासन देकर नवंबर 2017 से पूरे जाड़े के सीजन में आवाजाही बंद रखी थी। बावजूद इसके सीमा सड़क संगठन नजंग तक सड़क नहीं बना पाया। वर्तमान में रोड कटिंग के कारण पुलिस, प्रशासन ने आवाजाही रोक दी है। लोग दोबारा हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं।


सड़क निर्माण के कारण नहीं बन पा रहा पैदल मार्ग
सड़क कटिंग के चलते नजंग से लखनपुर के बीच लोनिवि पैदल मार्ग नहीं बना पा रहा है। लोनिवि के सहायक अभियंता जीएस मटियाली कहना है कि लखनपुर के पास लगातार कार्य करने पर ही सड़क जल्दी बन पाएगी। रास्ता बनाने के लिए जगह-जगह मजदूर लगाए गए हैं। एक जेई नियमित देखरेख कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed