Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dangerous journey in old buses

Pithoragarh News: बूढ़ी बसों से हो रहा खतरे का सफर

Sat, 11 Oct 2025 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 11 Oct 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Dangerous journey in old buses
पिथौरागढ़ में खराबी आने से वर्कशॉप में खड़ीं रोडवेज की बस। संवाद
पिथौरागढ़। आवाजाही का सुगम साधन कहे जाने वालीं रोडवेज की बसें यात्रियों को राहत कम दर्द अधिक दे रही हैं। उम्र पार चुकीं खटारा बसों को पहाड़ की सड़कों पर दौड़ाया जा रहा है। पिथौरागढ़ डिपो में 30 बसें उम्र पार कर चुकी हैं और इनमें खतरे के बीच सफर कराया जा रहा है। पुरानी बसों में आए दिन तकनीकी खराबी के कारण रास्ते में ही जवाब दे जाती हैं, जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इन बसों में सफर कर रहे यात्रियों के साथ ही चालक और परिचालकों की जान भी सांसत में रहती है।
विज्ञापन

पर्वतीय रूट पर परिवहन निगम की बसों में सफर कर रहे यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हो रहा है। पिथौरागढ़ डिपो के बेड़े में 68 बसें शामिल हैं। इनमें शामिल 21 बसें ही नई हैं, जिन्हें सिर्फ दिल्ली रूट पर संचालित किया जा रहा है। देहरादून, बरेली, लखनऊ, टनकपुर, हल्द्वानी सहित अन्य रूटों पर दौड़ रहीं 30 बसें ऐसी हैं, जो अपनी उम्र पार कर चुकी हैं। इनकी खरीद के सात साल पूरे हो चुके हैं और ये सात लाख किलोमीटर का मानक भी पूरा कर चुकी हैं।
विज्ञापन

नियमों के मुताबिक, ऐसी बसों को यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से पहाड़ की सड़कों पर संचालित नहीं किया जा सकता। डिपो को नई बसें न मिलने से पुरानी खटारा बसों को ही सड़कों पर दौड़ाना मजबूरी बना है। ये बसें आए दिन सड़कों पर खराब हो रही हैं। कभी बसों का ब्रेक फेल तो कभी स्टेयरिंग फेल होने के अलावा अन्य खराबी आती रहती हैं। इन सबकी अनदेखी कर इन्हें सड़कों पर दौड़ाकर यात्रियों की सुरक्षा को अनदेखा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खराबी आने से छह बसें वर्कशॉप में खड़ीं
उम्र पार कर चुकीं बसें बार-बार खराब हो रहीं हैं। हालात यह हैं कि खराबी आने से छह बसों को वर्कशॉप में खड़ा करना पड़ा है। इन बसों की खराबी दूर करने के लिए डिपो को स्पेयर पार्ट्स भी नहीं मिल रहे हैं। बीते दिनों टनकपुर रूट पर संचालित एक बस चंपावत के पास खराब हो गई थी। ऐसा ही हाल आए दिन देखने को मिलता रहता है।

कोट
हर बस की समय-समय पर फिटनेस होती है। पूरी जांच के बाद ही बस को संचालित किया जाता है। नई बसों की मांग की गई है। डिपो को नई बसें मिलने की उम्मीद है। - रवि शेखर कापड़ी, एआरएम, पिथौरागढ़ डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed