फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Danger poses shift from hypertension line population elsewhere

हादसे का सबब न बन जाए यह हाईटेंशन लाइन, इसे जल्दी यहां से हटाओ

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
Danger poses shift from hypertension line population elsewhere
पिथौरागढ़। टकाड़ी गांव के लोगों ने गांव के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन को हटाकर अन्यत्र पुर्नस्थापित करने की मांग की है। जिलाधिकारी डा.विजय कुमार जोगदंडे को सौंपे ज्ञापन में अमित भारती और शीतल भारती सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा है कि आवासीय भवनों के ठीक ऊपर से हाइटेंशन लाइन के गुजरने से खतरा बना हुआ है। बारिश और तेज अंधड़ के दौरान तारों में स्पार्किंग होने से भय लगा रहता है। यदि कभी तार टूटकर गिरा तो गंभीर हादसा हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस मामले से विधायक एवं सांसद को भी अवगत कराया जा चुका है। अभी तक पॉवर ग्रिड की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा है कि यदि शीघ्र हाइटेंशन लाइन को शिफ्ट नहीं किया जाता है तो ग्रामीणों को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed