{"_id":"58b5ada44f1c1bbe1c830b5a","slug":"dadimkhola-won-the-match-by-183-runs","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाड़िमखोला ने 183 रनों से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाड़िमखोला ने 183 रनों से जीता मैच
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 28 Feb 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का परिचय लेते मुख्य अतिथि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वर्गीय भूपेंद्र सिंह सौन जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में किंग्स इलेवन दाड़िमखोला ने गोस्वामी ब्रदर्स को 183 रनों हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया है। मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष मनोज सामंत और भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गेहराज पांडे ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया।
विज्ञापन
जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में मंगलवार को देवसिंह खेल मैदान में गोस्वामी ब्रदर्स और किंग्स इलेवन दाड़िमखोला की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। किंग्स इलेवन दाड़िमखोला ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अजय के 64 और शंकर के 38 रनों की बदौलत 267 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। पंकज ने 2 विकेट लिए। जवाब में गोस्वामी ब्रदर्स की टीम मैच के शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। बढ़ते रनरेट और लंबी शॉट लगाने के चक्कर में बल्लेबाज लगातार आउट होते गए।
विज्ञापन
गोस्वामी ब्रदर्स के बल्लेबाज पंकज के 27 और राजू के 18 रनों को छोड़कर अन्य कोई बल्लेबाज ज्यादा रन नहीं बना सका। पूरी टीम 15 ओवर में 84 रन पर ऑलआउट हो गई। दिनेश ने 3 और भीम ने 2 विकेट लिए। अंपायर राजेंद्र, पारस मुडेला और स्कोरर दीपक मेहता था। आंखों देखा हाल ललित बोहरा ने सुनाया।
विज्ञापन