फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Cycling in Pithauragarh

विश्व साइकिल दिवस पर निकली साइकिल रैली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Cycling in Pithauragarh
पिथौरागढ़ में स्वच्छता जागरूकता के लिए साइकिल रैली निकालते साइकिलिस्ट। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/चंपावत। जिला मुख्यालय में वन विभाग और पिथौरागढ़ साइक्लिंग एकेडमी की ओर से संयुक्त रूप से साइकिल जागरूकता रैली निकाली गई। पिथौरागढ़, चंडाक, छेड़ा की 25 किमी दूरी तक साइकिल रैली निकाली गई। यह रैली रामलीला मैदान में समाप्त हुई। इस दौरान लोगों से प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की अपील की गई।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में शुक्रवार को डीएफओ कोको रोसे ने साइकिल जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जगदीश भट्ट ने बताया कि विशेषज्ञों के मुताबिक प्लास्टिक हर रूप से जानलेवा है। यह बिना जलाए भी हानिकारक गैसों का उत्सर्जन कर हवा में विष घोल कर कैंसर की आशंका को 80 फीसदी तक बढ़ा देता है। वहां जगदीश भट्ट, चंद्रमोहन पांडेय, अनिल माहरा, ललित पंत आदि रहे।
विज्ञापन

वहीं नेहरू युवा केंद्र (एनवाईके) ने पिथौरागढ़ के सभी ब्लॉकों में साइक्लिंग जागरूकता रैली निकाली। इसमें जिला समन्वयक ध्रुव डोगरा ने लोगों से साइकिल चलाने की अपील की। चंपावत में निकली एनवाईके की साइकिल रैली में 14 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत, जिला होम्योपैथी अधिकारी गणेश बुदियाल, जिला युवा कल्याण अधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत, रियल एडवेंचर के संयोजक आशीष जोशी ने हरी झंडी दिखाई। छतार पुल, कलक्ट्रेट रोड, ललुआपानी तिराहा होकर साइकिल रैली वापस छतार पुल तक पहुंची। एनवाईके के जिला समन्वयक आशीष पाल ने बताया कि सभी प्रतिभागियों को केंद्र की ओर से टीशर्ट, कैप, मास्क प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

केवि क्रमांक दो के बच्चों ने निकाली साइकिल रैली
बनबसा (चंपावत)। एनएचपीसी स्थित केवि क्रमांक दो में साइकिल रैली निकाली गई। एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन के मुखिया महाप्रबंधक राजीव सचदेवा ने रैली को हरी झंडी दिखाई। खेल प्रशिक्षक योगेश गुरुंग के निर्देशन में विद्यालय प्रांगण से केनाल कॉलोनी की पहली कोठी तक साइकिल रैली निकली। प्राचार्या रंजना बरफाल ने साइक्लिंग के लाभ बताए। शिक्षक एनबी सिंह, बीपी सिंह, बीके पुष्कर, शेफाली माहेश्वरी आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed