{"_id":"57d1a3e04f1c1b9679316f81","slug":"cuti-guo-mountain-to-go-abroad","type":"story","status":"publish","title_hn":"परदेस जाना ले पहाड़ छूटि ग्यो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परदेस जाना ले पहाड़ छूटि ग्यो...
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
Updated Thu, 08 Sep 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
नंदा महोत्सव में चांचरी गायन करती बालिकाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां चल रहे नंदा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है। लोकगायक गोविंद दिगारी ने ‘पहाड़ छूटि ग्यो, परदेस जाना ले पहाड़ छूटि ग्यो’ गीत पेश कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। बुधवार रात के कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी थे।
विज्ञापन
इसके अलावा हिमनगरी सांस्कृतिक केंद्र मुनस्यारी, आंचल कला केंद्र हल्द्वानी के कलाकारों के साथ स्थानीय कलाकारों ने भी एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पेश किए। गोविंद दिगारी ने कई गीत पेश किए। बृहस्पतिवार को महिलाओं ने कुमाऊंनी शगुन आंखर पेश किए। पूरे दिन रामलीला मैदान में झोड़ा चांचरी, मटकी फोड़, छोटे बच्चों के कार्यक्रम चलते रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कांग्रेस नेत्री पुष्पा देउपा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र बोरा, ललित पाल थे। महोत्सव समिति के संरक्षक मोहन सिंह मर्तोलिया, अध्यक्ष डीएस पांगती, रंगकर्मी नवीन टोलिया, धन सिंह कफलिया, सत्यम जोशी, ललित भंडारी कार्यक्रम संचालन में सहयोग दे रहे हैं। शुक्रवार को नंदाष्टमी का मुख्य मेला होगा। पुजारी जोगा सिंह नित्वाल ने नंदा मंदिर में पूजा की।
विज्ञापन
दीपक ने दिया सबसे अच्छा कुमाऊंनी भाषण
नंदा महोत्सव के दौरान आयोजित कुमाऊंनी भाषण प्रतियोगिता में दीपक कन्याल ने पहला स्थान पाया। उन्होंने कुमाऊंनी शब्दों और वाक्यों का इतना बेहतरीन विन्यास किया कि सुनने वाले दंग रह गए। कुमाऊंनी भाषण में गणेश कोहली को दूसरा स्थान मिला। मेहंदी प्रतियोगिता में सपना बिष्ट ने पहला और उषा ने दूसरा स्थान पाया। सीनियर वर्ग की मैराथन में महेंद्र कुमार ने पहला, सागर सिंह ने दूसरा, जूनियर वर्ग में भानुप्रकाश ने पहला और पंकज कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन