फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Cuphala has created a world record, won for the fifth time

चुफाल ने बनाया रिकार्ड, पांचवीं बार जीते

Sat, 11 Mar 2017 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 11 Mar 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
Cuphala has created a world record, won for the fifth time
रिजल्ट आने के बाद विजयी मुद्रा में विशन सिंह चुफाल - फोटो : अमर उजाला

भाजपा प्रत्याशी विशन सिंह चुफाल ने डीडीहाट सीट से लगातार पांचवीं बार जीत दर्ज कर रिकार्ड बनाया है। इस बार उनकी सीट भाजपा के बागी उम्मीदवार किशन सिंह भंडारी के कारण काफी दिक्कत में फंसी हुई नजर आ रही थी। लेकिन आखिरकार चुफाल ने डीडीहाट सीट से जीत हासिल कर जनता के बीच अपनी छवि को बरकरार रखा।

विज्ञापन


जीत के तुरंत बाद पत्रकारों से बातचीत में चुफाल ने कहा कि जनता के बीच किए गए कामों और जनता के स्नेह के कारण ही उनको जीत हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि डीडीहाट की जनता ने उनको एक बार फिर से सेवा का मौका दिया है, लिहाजा वह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। चुफाल शनिवार को मतगणना हॉल में परिणाम आने तक धैर्य के साथ बैठे रहे। 
विज्ञापन


चुफाल 1996 से डीडीहाट सीट से जीतते आ रहे हैं। वर्ष 2000 में अलग राज्य बनते ही वह अन्य विधायकों के साथ लखनऊ से देहरादून आ गए। तब उनको कुमाऊं मंडल विकास निगम का अध्यक्ष बनाया। 2002 में राज्य में हुए प्रथम चुनाव में चुफाल ने यूकेडी के घनश्याम जोशी को हराया। तब उनको 13104 वोट मिले। चुफाल 2007 में फिर से चुनाव मैदान में उतरे। उस बार 12512 वोट हासिल कर चुफाल ने कांग्रेस के हेम पंत को शिकस्त दी। 2007 में वह प्रदेश के परिवहन, सहकारिता मंत्री बने। उनको भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व भी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


2012 के चुनाव में चुफाल की टक्कर कांग्रेस की रेवती जोशी से हुई। चुफाल ने तब 21089 वोट हासिल किए। इस बार के चुनाव में उन्होंने अपनी पार्टी के बागी किशन सिंह भंडारी को हराया। चुफाल ने इस बार 17392 वोट हासिल किए। चुफाल 1982 में ग्राम प्रधान रहे। 1983 में वह डीडीहाट के ब्लॉक प्रमुख बने। 1984 से 89 तक भाजपा जिलाध्यक्ष रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed