{"_id":"589b4f734f1c1ba3203781fc","slug":"culture-workers-were-encouraged-to-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कृति कर्मियों को मतदान के लिए प्रेरित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कृति कर्मियों को मतदान के लिए प्रेरित किया
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
Updated Wed, 08 Feb 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट में संस्कृतिकर्मियों के बीच चलाया जा रहा मतदाता जागरूकता अभियान
- फोटो : अमर उजाला
शंखनाद जनचेतना मंच ने ननपापू, घोरपट्टा, बथी गांव में संस्कृति कर्मियों और ग्रामीणों को जागरूकता अभियान के तहत निष्पक्ष मतदान के लिए प्रेरित किया। लोगों से लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई।
विज्ञापन
मंच के निदेशक ललित शौर्य ने कहा कि संस्कृति कर्मी हमारे लोक संस्कारों को बचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। बुधवार को मतदाता जागरूकता का संकल्प लेकर इन लोगों ने अन्य लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया है। मंच के संरक्षक नवीन शर्मा ने कहा कि देश की समृद्धि के लिए सौ फीसदी मतदान अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता रमेश जगरिया ने कहा कि हम सभी लोग गांव-गांव में लोगों को मतदान के लिए जागरूक कर रहे हैं। संस्कृति कर्मी हरीश प्रसाद ने कहा कि वह अपने मत का प्रयोग जरूर करेंगे। इस दौरान कृष्ण राम, कमल कुमार, जीवन राम, राजेंद्र राम, तारु चन्याल आदि थे।
विज्ञापन