फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Cultural news in district.

Pithoragarh News: ‘रं भाषा को संरक्षित करना समय की मांग’

Sat, 11 Jan 2025 12:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 11 Jan 2025 12:02 PM IST
विज्ञापन
Cultural news in district.
धारचूला (पिथौरागढ़) । रं कल्याण संस्था की ओर से आयोजित रं ल्वो ज्या अंतरराष्ट्रीय रं भाषा दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के केंद्रीय मुख्य संरक्षक नृप सिंह नपलच्याल, अध्यक्ष अरविंद ह्यांकी, पूर्व अध्यक्ष बिशन सिंह बौनाल, नंदन न्यास के संस्थापक सदस्य पुष्कर सिंह ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने स्व. करण सिंह गर्ब्याल एवं दानवीर स्व. नंदराम लाल, कुंती लाल के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद स्व. करण सिंह गर्ब्याल को समर्पित त्रैमासिक पत्रिका रिंग लेबा का विमोचन किया गया। गीतकार, साहित्यकारों ने रं भाषा में कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद ह्यांकी ने कहा कि मातृ भाषा रं को संरक्षित करना समय की मांग है। दुनिया में सैकड़ों भाषाएं विलुप्त हो गई हैं क्योंकि लोगों ने समय रहते अपनी भाषा को नहीं बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नपलच्याल ने कहा कि रं भाषा देव भाषा है जो सदियों से अपने मूल अस्तित्व में आज भी विद्यमान है। संरक्षक बोनाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में रं ल्वो के बारे में विस्तार से बता कर पूरे देश में इसे प्रचारित किया। संचालन नंदन व्यास के अध्यक्ष कृष्ण गर्ब्याल ने किया। कार्यक्रम में चंद्र नपलच्याल, अजय नबियाल, राजेश्वरी लाला, अमृता ह्यांकी, नारायण नपलच्याल, विक्रम रौंकली, गोविंद गुंज्याल, किशोर कुटियाल, दीपक रौंकली, अशोक नबियाल, निहारिका गर्ब्याल, उत्तम नबियाल समेत कई लोग मौजूद रहे।

रामकुमार।  

रामकुमार।  - फोटो : रामकुमार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed