फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   CT Scan: Awaiting technical approval for transformer

सीटी स्कैन : ट्रांसफार्मर के लिए तकनीकी स्वीकृति का इंतजार

Sun, 14 Jan 2024 11:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 14 Jan 2024 11:46 AM IST
विज्ञापन
CT Scan: Awaiting technical approval for transformer
चंपावत। सीएम की विधानसभा में लोगों को सीटी स्कैन की सुविधा के लिए अभी और इंतजार करना होगा। मशीन संचालन के लिए यूपीसीएल की ओर से तकनीकी प्रस्ताव का भेजा जाना बाकी है। सीटी स्कैन संचालन के लिए उच्च क्षमता के बिजली कनेक्शन की जरूरत है। ट्रांसफार्मर लगाने के लिए 58 लाख की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग ने छह लाख रुपये यूपीसीएल को जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

चंपावत जिला अस्पताल में स्थापित सीटी स्कैन की सुविधा वर्ष 2024 में लोगों को मिलने की उम्मीद है। वर्तमान में सीटी स्कैन का संचालन नहीं होने के कारण मरीजों को निजी अस्पताल में मोटी रकम खर्च करनी पड़ रही है। मरीजों को हल्द्वानी, रुद्रपुर या बरेली जाना पड़ रहा है। सीएमओ डॉ. अग्रवाल ने बताया कि यूपीसीएल को तकनीकी प्रस्ताव बनाकर तैयार करना है। जैसे ही प्रस्ताव तैयार होता है जल्द से जल्द कार्यवाही कर धनराशि अवमुक्त कराने की काम किया जाएगा।
विज्ञापन

कोट
सीटी स्कैन के लिए लोगों को जेब ढीली करनी पड़ रही है। आर्थिक रूप से संपन्न लोगों के लिए बाहर जाकर सीटी स्कैन कराना आसान है लेकिन गरीबों के लिए सरकारी अस्पताल ही सहारा है। सीटी स्कैन संचालन होने से बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा। - सतीश चंद्र भट्ट, स्थानीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन तो लग गई है लेकिन अधिक क्षमता वाला ट्रांसफार्मर नहीं होने के कारण मशीन का संचालन नहीं हो पा रहा है। यूपीसीएल को जल्द प्रस्ताव तैयार कर स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराना चाहिए। - संजय नाथ, स्थानीय।
--
चंपावत में चार घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति

चंपावत। जिला मुख्यालय के विभिन्न स्थानों पर 33 केवी लाइन में कार्य के चलते चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस कारण व्यापारियों और अन्य लोगों को दिक्कतों को सामना करना पड़ा। ऊर्जा निगम के ईई बेगराज सिंह ने बताया कि शनिवार को यूपीसीएल की ओर से 33 केवी लाइन में कार्य के चलते शटडाउन लिया गया था। शटडाउन के चलते जिले के पर्वतीय क्षेत्र ललुवापानी, मुख्यालय बाजार, नरियाल गांव, धौन, स्वाला, अमोड़ी, खटोली, चल्थी, मंच, तामली, सुखीढ़ांग, श्यामलाताल सहित अन्य स्थानों पर बिजली आपूर्ति बाधित रही। संवाद

--
लाइन की चपेट में आने से बाल-बाल बचा चालक

टनकपुर (चंपावत)। निर्माणाधीन आईएसबीटी के निर्माण कार्य में लगा डंपर (यूके 10 सीए 0828) शनिवार सुबह मिट्टी गिरा रहा था। इस दौरान वाहन की जैक बॉडी बिजली की 11 हजार केवी लाइन से टच हो गई। शाॅर्टसर्किट होने से वाहन के टायरों में आग लग गई। चालक लाल सिंह ने वाहन से कूदकर जान अपनी बचाई। यूपीसीएल ने लाइन कटवा फायर ब्रिगेड की टीम बुलाकर आग पर किसी तरह काबू पाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed