{"_id":"6afb3f7337301aa5640e615a","slug":"crowds-of-passengers-at-the-bus-station-a-shortage-of-buses-leads-to-hours-long-waits-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-148968-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: रोडवेज स्टेशन में यात्रियों की भीड़, बसों की कमी से घंटों करना पड़ रहा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: रोडवेज स्टेशन में यात्रियों की भीड़, बसों की कमी से घंटों करना पड़ रहा इंतजार
Mon, 16 Nov 2026 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। दिवाली पर्व के बाद इन दिनों रोडवेज स्टेशन में यात्रियों की भीड़ है, लेकिन बसों की कमी से यात्री परेशान हैं और उन्हें कई घंटे इंतजार के बाद गंतव्य के लिए बस नसीब हो रही है। देहरादून, हल्द्वानी, बरेली, लखनऊ आदि रूटों पर बसों की कमी का असर इन दिनों साफ नजर आ रहा है। पिथौरागढ़ डिपो की परिवहन व्यवस्था दिवाली के बाद लड़खड़ा गई है। स्टेशन में हर रोज बसों के इंतजार में यात्रियों का काफी समय बर्बाद हो रहा है। यात्रियों को सबसे ज्यादा चिंता सही समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने और उसके बाद काम पर जाने की है। यदि यहीं से समय पर बस नहीं चली तो गंतव्य तक उचित समय पर पहुंचना उनके लिए मुश्किल हो जाएगा, जिसके बाद अपने-अपने आवासीय स्थलों को जाने में भी उनकी दिक्कतें बनी रहेंगी, लेकिन पिथौरागढ़ स्टेशन में इन दिनों तय समय से कभी दो घंटे तो कभी तीन से चार घंटे में बस मिल रही हैं। देहरादून, हल्द्वानी, बरेली आदि रूटों पर सीट के लिए मारामारी है। देहरादून जाने के लिए यात्रियों की काफी भीड़ है, लेकिन इस रूट पर अधिकतर पुरानी बसें दौड़ रही हैं और बसों की सबसे ज्यादा कमी इस रूट पर बनी हुई है। दूसरी ओर बसों की कमी से हल्द्वानी, बरेली और लखनऊ रूट पर यात्रियों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। स्टेशन में दौला निवासी चंद्रमोहन भट्ट ने बताया कि हल्द्वानी जाने के लिए उन्हें दो घंटे से बस नहीं मिली है। इन परेशानियों में कई यात्री महंगा टिकट कर टैक्सी से जाने को विवश हो रहे हैं।
-- -- -- -- -- -
बसों की कमी से इन रूटों पर है ज्यादा असर, नई बसों की है सख्त दरकार
डिपो में बसों की कमी के कारण हरिद्वार और डीडीहाट-देहरादून सेवा लंबे समय से ठप है। हरिद्वार सेवा और डीडीहाट-दून सेवा बंद होने से इस रूटों पर यात्रियों का दबाव काफी है। बसें पर्याप्त न होने से झूलाघाट-दून, 10 बजे ऑनलाइन बुकिंग वाली दून सेवा, 11 बजे दून के लिए हाईटेक सेवा भी अनियमित है। दिल्ली रूट पर करीब 28 नई बसें हैं, जिससे इस रूट पर यात्रियों को ज्यादा परेशानी नहीं उठानी पड़ रही। डिपो की 34 नई बसों में से केवल छह बसें देहरादून रूट पर संचालित हैं। शेष पुरानी बसें चल रही हैं। डिपो के बेड़े की 20 बसें पुरानी हो चुकी हैं, जिनमें से करीब आठ बसें पहाड़ के मानक पूरे कर चुकी हैं। ऐसे में पिथौरागढ़ डिपो को कम से कम 20 नई बसों की आवश्यकता है।
............
उपलब्ध बसों से सभी रूटों पर बस संचालन बना हुआ है। यात्रियों की अधिकता पर संबंधित रूट पर अतिरिक्त बसें लगाई जा रही हैं। प्रेमा आर्या, वरिष्ठ स्टेशन प्रबंधक, पिथौरागढ़
विज्ञापन
..............
देहरादून सहित कुछ अन्य रूटों पर सुचारु बस संचालन के लिए नई गाड़ियों की जरूरत है। डिपो को यदि पर्याप्त नई बसें उपलब्ध हो जाएं तो स्थितियां काफी बेहतर हो जाएंगी। बंद पड़े हरिद्वार तथा डीडीहाट-देहरादून रूट पर भी संचालन बहाल हो सकेगा। -दीपक कठायत, अध्यक्ष, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, पिथौरागढ़