{"_id":"6abfea320ed45561700053cc","slug":"cross-country-race-deepanshu-and-seema-finish-first-pithoragarh-news-c-229-1-shld1007-145112-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रॉस कंट्री दौड़ : दीपांशु और सीमा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रॉस कंट्री दौड़ : दीपांशु और सीमा अव्वल
Fri, 02 Oct 2026 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। कैलाश गहतोड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। अंडर 14 बालक वर्ग में दीपांशु गहतोड़ी और बालिका वर्ग में सीमा बोहरा ने प्रथम स्थान हासिल किया।
दौड़ का शुभारंभ कोतवाल चेतन रावत ने किया। अंडर 14 बालक वर्ग में पवन सिंह दूसरे और मयंक गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में नैना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। ओपन बालिका वर्ग में अंकिता ने पहला और वंशिका ने दूसरा स्थान हासिल किया। यहां स्टेडियम प्रभारी गौरव खोलिया सहित विभिन्न खेलों के प्रशिक्षक और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इनमें बॉक्सिंग, हॉकी, फुटबाल, बास्केटबाल, ताइक्वांडो, वॉलीबाल, क्रिकेट और एथलेटिक्स के प्रशिक्षक शामिल थे। साथ ही बीडीसी चल्थी नवीन चौहान और शिक्षक रचित वल्दिया, चंद्र सिंह खोलिया भी उपस्थित थे।