फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Crops and farmers waiting for rain

Pithoragarh News: बारिश के इंतजार में फसल और किसान

Sun, 01 Dec 2024 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 01 Dec 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Crops and farmers waiting for rain
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में दोपहर को जहां गुनगुनी धूप खिल रही है वहीं रात को कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह को पाला भी गिर रहा है। इस हफ्ते तापमान में और गिरावट रहने की संभावना है। बारिश नहीं होने से खेतों में बोये गए बीजों का जमाव भी नहीं हो पा रहा है। इससे काश्तकार परेशान हैं।
विज्ञापन

जिले में करीब 27700 हेक्टेयर भूमि पर रबी की फसल बोयी जाती है। इसमें से 18,000 हेक्टेयर में गेहूं और 900 हेक्टेयर पर मसूर की फसल बोयी जाती है। सिंचाई के साधन कम होने से अधिकतर जगहों पर किसान बारिश पर निर्भर हैं।
विज्ञापन

घाटी वाले क्षेत्रों में तो किसानों ने बुवाई कर ली है। ऊंचाई वाली जगहों पर किसान अभी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। पिछले दो माह से बारिश नहीं होने और दिन में तेज धूप पड़ने से बीजों का जमाव नहीं हो पा रहा है। रामगंगा घाटी वाले क्षेत्रों में गेहूं, मसूर सूख गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाचनी क्षेत्र के किसान हीरा सिंह, पूरन सिंह, गणेश सिंह ने बताया कि बारिश नहीं होने से फसलें सूखने के कगार पर हैं। उनका कहना है कि यदि समय पर बारिश नहीं हुई और खेतों को नमी नहीं मिली तो फसल बोने में की गई मेहनत बेकार हो जाएगी। खेतों में रात को पड़ रहे पाले से भी फसल और सब्जियों को खासा नुकसान पहुंच रहा है।

पिथौरागढ़ के मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी का कहना है कि अभी कुछ जगहों पर बुवाई का सीजन चल रहा है। दिसंबर में बारिश नहीं हुई तो बीज का जमाव नहीं हो पाएगा। -
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed