फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Youth arrested with fake documents sent to jail

फर्जी दस्तावेजों के साथ पकड़े गए युवक जेल भेजे

Wed, 26 Dec 2018 10:16 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: kamlesh kamlesh Updated Wed, 26 Dec 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested with fake documents sent to jail
पिथौरागढ़ में सेना भर्ती के दौरान पकड़े गए युवक - फोटो : अमर उजाला

सेना भर्ती रैली में फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र और दस्तावेजों के साथ पकड़े गए उत्तर प्रदेश के हाथरस निवासी दोनों युवकों के खिलाफ पिथौरागढ़ कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके बाद दोनों युवकों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


पिथौरागढ़ में चल रही सेना भर्ती रैली में मंगलवार को हाथरस निवासी दो युवक फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्रों सहित अन्य जाली दस्तावेजों के साथ धरे गए थे। दोनों के पास जाली शैक्षिक प्रमाण पत्रों के अलावा पिथौरागढ़ जनपद के फर्जी स्थायी निवास, जाति प्रमाण पत्र और फर्जी आधार कार्ड मिले थे। सेना द्वारा दोनों युवकों को पुलिस को सौंपने के बाद देर रात पुलिस क्षेत्राधिकारी शेखर सुयाल ने पिथौरागढ़ कोतवाली में पूछताछ की थी। पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर सेना में भर्ती होने के लिए पिथौरागढ़ आने की बात कबूली।
विज्ञापन


इसके बाद हिरासत में लिए गए ग्राम कूपाखुर्द थाना सादाबाद जिला हाथरस उत्तर प्रदेश निवासी अशोक कुमार और अजीत कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 198/420/468 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। कोतवाल ध्यान सिंह ने बताया कि दोनों युवकों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed