फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Woman's jewelry robbed at knife point

चाकू की नोंक पर महिला के गहने लूटे

Sun, 04 Sep 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 04 Sep 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
Woman's jewelry robbed at knife point
चंडाक रोड में लूट वाले घटनास्थल का निरीक्षण करती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

चंडाक रोड पर शनिवार शाम एक महिला को चाकू दिखाकर तीन लुटेरों ने सारे गहने लूट लिए। घटना के समय महिला का पति पास ही स्थित होटल से सामान खरीदने गया था और महिला अकेले कार में बैठी थी। लूटपाट की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। एसपी रोशन लाल शर्मा ने रात ही में घटनास्थल का दौरा किया। चार युवकों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया है। मामले की छानबीन के लिए सीओ के नेतृत्व में तीन टीमें गठित कर दी गई हैं।

विज्ञापन


एसपी ने बताया कि टकाना निवासी अमित चौधरी अपनी पत्नी उषा चौधरी के साथ शनिवार शाम घूमने के लिए चंडाक गए थे। वापसी में रास्ते पर पड़ने वाले एक होटल से कुछ खाने का सामान लाने के लिए अमित होटल में चले गए और उषा अकेली कार में बैठी रही। उसी दौरान मोटरसाइकिल सवार तीन लुटेरे कार के पास आए और उषा को चाकू दिखाकर उसका गले का हार, कान के झुमके और नाक से लांग उतारकर ले गए। लुटेरों ने महिला के मोबाइल का सिम भी लूट लिया। एसपी ने बताया कि यह घटना शाम पांच से साढ़े पांच बजे के बीच हुई होगी। अमित चौधरी जब सामान लेकर कार के पास आए तो उनकी पत्नी ने घटना के बारे में कुछ नहीं बताया। घर जाकर उषा ने अपनी सास को सारी जानकारी दी। इसी दौरान लूट की घटना से घबराई उषा को बेहोशी के दौरे आने लगे। उसे रात ही में जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि तबियत सामान्य होने के बाद उषा ने रात 8.45 बजे कोतवाली में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रात ही में चंडाक रोड पर छानबीन की, लेकिन कोई पकड़ में नहीं आया। रविवार सुबह पुलिस ने चार युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, लेकिन अब तक उनसे कुछ खुलासा नहीं हो पाया। एसपी ने बताया कि इस मामले में लुटेरों के खिलाफ लूट की धारा 392 में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी एवं लूटे गए सामान की बरामदगी के लिए सीओ हिमांशु साह के नेतृत्व में तीन टीमें गठित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम में कोतवाल ध्यान सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजया और एसओजी को शामिल किया गया है। एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चंडाक पर पुलिस की पिकेट खुलवा दी है। यदि चंडाक रोड पर अब कोई वारदात होती है तो पिकेट में तैनात पुलिसकर्मी को जिम्मेदार माना जाएगा। बताया गया कि चंडाक रोड पर हाल के दिनों में अराजक तत्वों को अड्डा बन गया है। इस इलाके में देर रात तक युवा नशाखोरी करते रहते हैं। पुलिस ने पिछले दिनों चंडाक रोड पर शाम के समय दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने का भी फैसला लिया था, लेकिन उस पर अमल नहीं हुआ। 


देर से सूचना देने से बिगड़ा मामला
एसपी रोशन लाल शर्मा का कहना है कि यदि वारदात के तुरंत बाद ही उषा और अमित पुलिस को सूचना दे देते तो लुटेरे पकड़ में आ जाते। उन्होंने कहा कि घटना के करीब तीन घंटे बाद पुलिस को सूचना मिली। उन्होंने कहा कि अब लुटेरों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही लुटेरे पकड़ में आ जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed