फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Two people died in Dharchula

धारचूला में दो लोगों की मौत

Thu, 14 Apr 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Thu, 14 Apr 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में बृहस्पतिवार को दो लोगों की हादसों में मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तवाघाट-नारायणआश्रम रोड का मलबा साफ करने के लिए बृहस्पतिवार सुबह सोसा के पास जेसीबी सड़क किनारे खड़ी थी। जेसीबी की सफाई के काम में चंपावत के अमोड़ी गांव निवासी हेल्पर खीम सिंह (35) लगा हुआ था। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे पहाड़ी से जेसीबी के ऊपर मलबा समेत पत्थर गिर गया, जिसके नीचे खीम सिंह दब गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथियों ने किसी तरह मलबे में दबे शव को बाहर निकाला। पांगला थाने की पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन


दूसरी घटना में जौलजीबी में कबाड़ बेचने वाले मोहम्मद अंसारी (45) पुत्र अब्दुल अली ने बृहस्पतिवार को दिन में करीब 12 बजे गोरी में छलांग लगा दी। नेपाल की तरफ से लोगों ने उसे नदी में छलांग लगाते देखा। सूचना मिलते ही एसएसबी के निरीक्षक जसपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खोजबीन की और करीब एक घंटे में उसका शव नदी से बरामद कर लिया गया। मोहम्मद अंसारी के तीन छोटे बच्चे हैं। पुलिस के अनुसार पारिवारिक तनाव के कारण उसने यह कदम उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed