{"_id":"5ba42064bf8befb192469eb1471ca699","slug":"two-deaths-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में मकान गिरने से दो लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेपाल में मकान गिरने से दो लोगों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बैतड़ी/झूलाघाट
Updated Sun, 28 Jun 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल के डोटी और अछाम जिलों में भारी बारिश के दौरान मकान टूटने से दो लोगों की मौत हो गई। जिला प्रहरी कार्यालय अछाम से मिली जानकारी के अनुसार डोटी जिले के बारपाटा वार्ड नंबर एक में मकान गिरने से उसके मलबे में दबकर परी बलायर (40) की मौत हो गई।
विज्ञापन
दूसरी घटना अछाम जिले के वीरपथगांव वार्ड नंबर एक की है। वहां मकान गिरने से लाल बहादुर खड़का के नौ साल के बेटे कमल की मौत हो गई। परिवार के अन्य सदस्य घटना के वक्त घर पर नहीं थे। नेपाल पुलिस के जवानों और ग्रामीणों ने मलबा हटाकर किसी तरह शवों को बाहर निकाला।
विज्ञापन