फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The car fell into the black

काली में कार गिरी, कोई पता नहीं चला

Tue, 14 Jul 2015 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Tue, 14 Jul 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन

मंगलवार शाम बलुवाकोट से कालिका की ओर आ रही एक कार असंतुलित होकर महाकाली नदी में जा गिरी और नदी के तेज बहाव में बह गई। कार में अकेला चालक बताया जा रहा है। तलाशी अभियान में वाहन का कोई पता नहीं चला है। अंधेरा होने के कारण प्रशासन ने तलाशी अभियान बंद कर दिया है। बुधवार सुबह से तलाशी का काम फिर शुरू होगा।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शाम करीब साढ़े पांच बजे बलुवाकोट से कालिका जा रही कार छारछुम के पास महाकाली नदी में गिर गई। लोगों ने कार को नदी में गिरते देखा। जब तक लोग मौके पर पहुंचे तो कार नदी के तेज बहाव में बह चुकी थी, थोड़ी देर बाद आंखों से ओझल हो गई। सूचना पर एसडीएम परितोष वर्मा के साथ ही पुलिस, एसएसबी के अधिकारियों, जवानों के साथ ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन


नदी में काफी दूर तक खोजबीन का काम किया गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। कार में बलुवाकोट गांव के एक व्यक्ति के सवार होने की बात कही जा रही है, लेकिन पुलिस, प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है। एसडीएम ने बताया कि जौलजीबी से झूलाघाट तक पुलिस को अलर्ट कर दिया है। बुधवार सुबह से तलाशी का काम फिर चलाया जाएगा। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों का हुजूम घटनास्थल पर जमा हो गया। देर रात तक लोग मौके पर जमा थे, जिस स्थान पर दुर्घटना हुई वह वर्ष 2013 की आपदा से प्रभावित है। इस स्थान पर सड़क से गिरने पर सीधे नदी में गिरने का खतरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed