फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Teenager's second wedding preparations

किशोरी की दूसरी शादी की तैयारी, लोगों ने कोतवाली घेरी

Sat, 27 Jun 2015 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 27 Jun 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
Teenager's second wedding preparations

एक किशोरी की खरीद-फरोख्त कर गैर हिंदू से दूसरी शादी की तैयारी की भनक लगते ही शनिवार को तमाम संगठनों के लोग भड़क गए। उन्होंने कई घंटे तक कोतवाली को घेर दिया। बाद में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, इसमें किशोरी की मां भी शामिल है। विरोध करने वालों का आरोप है कि किशोरी का कुछ गैर हिंदू ने सौदा कर लिया था और उसकी शादी की तैयारी की जा रही थी। पुलिस ने इस मामले में किशोरी की मां समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी रोशन लाल शर्मा ने कहा कि जिस मकान मालिक ने बिना पुलिस सत्यापन के अपने मकान में बाहरी लोगों को किराए पर कमरा दिया था उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


एसपी ने बताया कि यहां कबाड़ी का काम करने वाले पीलीभीत निवासी अकरम खान, बहेड़ी निवासी जमील अहमद, बिरयानी बनाने का काम करने वाले स्थानीय व्यक्ति तस्लीम अहमद ने एक महिला को झांसे में लेकर उसकी साढ़े 17 साल की बेटी से शादी का सौदा कर लिया। उन्होंने बताया कि किशोरी की मां जमील अहमद के यहां काम करती थी। शनिवार को जब इस तरह के प्रकरण की जानकारी मिली तो विहिप के जिला महामंत्री कैलाश जोशी और भाजपा के जिला मंत्री गोलू पाठक ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल को सूचित किया। इसके बाद भारी संख्या में लोग कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने लगातार यहां की किशोरियों के साथ हो रही घटनाओं को रोकने की मांग की।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि इस प्रकरण में एंटी ह्यूूमन ट्रैफिकिंग सेल के प्रभारी बीएस राणा की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पकड़े गए पांचों लोगों के खिलाफ एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग एक्ट और आईपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी ने बताया कि यह सौदेबाजी किशोरी की मां तथा एक अन्य नेपाली महिला के सहयोग से हुई थी। इन महिलाओं ने डेढ़ साल पहले इस किशोरी का विवाह दिल्ली में किसी व्यक्ति से करा दिया था। वहां से छोड़कर अब किशोरी यहां पहुंच गई है। अब किशोरी की दूसरी शादी कराई जा रही थी। कोतवाली का घेराव करने वालों में विहिप जिलाध्यक्ष जगदीश पांडे, हिजामं जिलाध्यक्ष सोनम पांडे, भाजपा जिला महामंत्री ललित पंत, मनोज सामंत, मंत्री गोलू पाठक, मनोज वर्मा, गेहराज पांडे, व्यापार संघ जिलाध्यक्ष पवन जोशी, नगर अध्यक्ष शमशेर महर, अभिमन्यु खत्री, सुरेश बजरंगी, पंकज पंगरिया आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed