{"_id":"5717b2a84f1c1bcc468b482e","slug":"rs-extracted-from-the-woman-s-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के खाते से निकाले रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला के खाते से निकाले रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
Updated Wed, 20 Apr 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
रुपये निकाले
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां एक गरीब महिला के खाते से किसी व्यक्ति ने 50 हजार रुपये की राशि एटीएम के जरिए निकाल ली है। यह रुपये महिला को पिछले साल राज्य सरकार ने जनश्री बीमा योजना के तहत दिए थे। महिला का खाता पंजाब नेशनल बैंक में है। महिला ने बताया कि उसने बैंक से कभी एटीएम प्राप्त नहीं किया था। मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
बताया गया कि नगर निवासी पुष्पा देवी के पति नारायण राम की दो वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी। वह मेहनत-मजदूरी कर अपने दो बच्चों का पालन-पोषण कर रही थी। पिछले साल उसे राज्य सरकार ने जनश्री बीमा योजना के तहत 50 हजार रुपये दिए थे। यह राशि पुष्पा देवी के पंजाब नेशनल बैंक में खोले गए खाते में आ गई। बुधवार को जब महिला बैंक से पैसे निकालने आई तो उसे पता चला कि खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। पैसे निकालने के लिए एटीएम का प्रयोग किया गया था। यह राशि 15 और 16 फरवरी को एटीएम के माध्यम से निकली है।
विज्ञापन
पुष्पा देवी का कहना है कि उसने बैंक से कभी एटीएम नहीं लिया और न ही उसे पासवर्ड मालूम है। फिर एटीएम से पैसे निकलने से इसमें मिलीभगत प्रतीत हो रही है। पुष्पा का कहना है कि यदि उसे एटीएम मिल भी जाता तो भी उसे चलाना नहीं आता। वरदान सेवा संस्था की अध्यक्ष सुमन वर्मा की सहायता से पुष्पा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष बलवंत कंबोज ने बताया कि पैसे निकालने के लिए स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम का उपयोग किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन