फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   road accident

विधायक आर्य के छोटे बेटे की सड़क हादसे में मौत

Wed, 21 Oct 2015 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/गणाईगंगोली
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/गणाईगंगोली Updated Wed, 21 Oct 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन

गंगोलीहाट के विधायक नारायण राम आर्य के दूसरे बेटे हिमांशु कुमार उर्फ सोनू की बुधवार शाम गाजियाबाद मेें सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 25 वर्षीय सोनू गाजियाबाद की एक निजी कंपनी में इंजीनियर थे। इससे पहले विधायक के बड़े डॉक्टर बेटे डा.संजय कुमार की नौ माह पहले मौत हो गई थी।

विज्ञापन


इस घटना से विधायक श्री आर्य बुरी तरह टूट गए हैं। वे गणाई गंगोली के नजदीक वैशाली स्थित अपने आवास पर रुके थे। वहीं पर उनको हादसे की जानकारी मिली। बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर सांत्वना देने पहुंचे। बताया गया कि विधायक की पत्नी घटना की सूचना मिलने के बाद से बेहोश है। विधायक आर्य के दो ही पुत्र थे। दोनों का आकस्मिक निधन होने से वे असहाय स्थिति में आ गए। दुर्घटना में मरे सोनू अविवाहित थे। वे बेहद प्रतिभाशाली थे। जिला मुख्यालय में भी इस घटना की जानकारी मिलने से लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed