फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rakhtar, BRO's worker's death, one injured

चट्टान दरकी, बीआरओ के मजदूर की मौत, एक घायल

Wed, 11 Apr 2018 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट/कनालीछीना
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट/कनालीछीना Updated Wed, 11 Apr 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
Rakhtar, BRO's worker's death, one injured
रमेश चंद्र पाठक - फोटो : अमर उजाला

सड़क चौड़ीकरण के काम के दौरान बंदरलीमा के पास चट्टान की चपेट में आने से बीआरओ के मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा मजदूर मामूली रूप से घायल हो गया। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। 

विज्ञापन


बुधवार को पिथौरागढ़-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा था। करीब ढाई बजे पहाड़ी का एक हिस्सा अचानक दरक कर नीचे गिर गया। पहाड़ी की चपेट में आने से बैड़ा (अस्कोट) निवासी मजदूर रमेश चंद्र पाठक (49) पुत्र भोला दत्त मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य मजदूर हड़खोला निवासी राजेंद्र सिंह मामूली रूप से घायल हो गया। जिसका आर्मी कैंप चर्मा में प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं, घटना की सूचना पर कनालीछीना थाने से पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा।
विज्ञापन


रमेश पाठक कई वर्षों से सीमा सड़क संगठन में मजदूरी कर परिवार का भरणपोषण कर रहा था। उसकी तीन लड़कियों में दो का विवाह हो गया है। एक बेटी कक्षा 9 में पढ़ती है। एक लड़का कक्षा 6 में और एक लड़का कक्षा 4 में पढ़ता है। घटना के बाद मजदूर की पत्नी पार्वती देवी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। रसगाड़ी की प्रधान उमा बिष्ट ने मृतक के परिजनों को 15 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है। उधर, बीआरओ के जेई नितिन सिंह का कहना है कि मृतक के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed