फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Procession of the car falls into ditch, killing three

बारात की गाड़ी खाई में गिरी, तीन की मौत

Mon, 23 Feb 2015 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला /पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला /पिथौरागढ़ Updated Mon, 23 Feb 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन

बांसबगड़ के निकट एक बारात लेकर गई एक मैक्स खाई में गिर गई। दुर्घटना में दूल्हे के भाई समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। अंधेरे के कारण राहत और बचाव के काम में काफी दिक्कत हुई। हादसे पर सीएम हरीश रावत ने दुख व्यक्त करते हुए प्रशासन को मृतकों के परिजनों और घायलों को अनुमन्य राहत राशि तत्काल देने के निर्देश दिए हैं। जिले में पिछले आठ दिन के भीतर यह तीसरी दुर्घटना है। इससे पहले 15 फरवरी को जीप हादसे में पिथौरागढ़ के सीओ समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी जबकि 21 फरवरी को नैनीपातल में हुई कार दुर्घटना में छह लोगों की जान चली गई थी।

विज्ञापन

 जानकारी के मुताबिक दुलियाबगड़ निवासी रोहित की सोमवार को दिन की शादी सैंणरांथी गांव के मोहन सिंह की बेटी कविता से तय हुई थी। सोमवार शाम बारात लौटते वक्त दूल्हा-दुल्हन अलग वाहन में थे, जबकि कुछ रिश्तेदार पीछे आ रही मैक्स जीप में थे। ककड़सिंहबैंड में यह मैक्स जीप करीब 100 मीटर खाई में जा गिरी। आसपास के कुछ लोगों ने जीप को खाई में गिरते देख लिया और तत्काल अन्य लोगों को सूचना दी तो लोग मौके पर जुट गए। पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा ने बताया कि दुर्घटना में जीप चालक दीपक कुमार और कुंवर सिंह (55) पुत्र विशन सिंह निवासी कोट्यूड़ा की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूल्हे के भाई उमेद सिंह (18) पुत्र मान सिंह की गोचर अस्पताल लाते समय मौत हो गई। घायल हरक सिंह बथियाल (30) पुत्र पुष्कर सिंह और आशीष सिंह (16) दूल्हे के रिश्तेदार बताए जाते हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी, विधायक प्रतिनिधि हीरा सिंह चिराल, जीवन चुफाल, भारत चुफाल, कमलेश चुफाल, पूरन चुफाल, लाल सिंह बथियाल आदि ने राहत और बचाव में मदद की। हालांकि, अंधेरे के चलते बचाव और राहत कार्य में उन्हें काफी दिक्कतें आईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed