फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   One constable in two conflicts of mutual conflicts

दो कांस्टेबलों की आपसी झगड़े में एक की जान गई

Tue, 22 Aug 2017 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 22 Aug 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
One constable in two conflicts of mutual conflicts
कांस्टेबल कमल बोहरा - फोटो : अमर उजाला

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की सिमलगैर स्थित मुख्य शाखा में सोमवार रात हुए दो पुलिस कांस्टेबल के बीच हुए झगडे़ के दौरान चाकू लगने से एक एक पुलिसकर्मी की जान चली गई। मामले में कांस्टेबल गणेश सिंह के खिलाफ धारा 304 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, हालांकि देर शाम तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।  पुलिस ने मौके से बरामद चाकू को सीज कर दिया है। घटना के बाद डीआईजी अजय रौतेला ने मंगलवार को मौके का निरीक्षण किया। उनके आदेश पर बैंक के गार्ड कमांडर समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन


एसपी अजय जोशी ने बताया कि सोमवार रात करीब 11 बजे  कांस्टेबल कमल बोहरा (28) पुत्र पुष्कर सिंह बोहरा और कांस्टेबल गणेश सिंह बैंक गार्ड की ड्यूटी पर थे। इसी दौरान खाना खाते समय कमल बोहरा की गलती से दाल की कुछ बूंदे गणेश सिंह की पैंट पर गिरने के कारण दोनों में झगड़ा हो गया। गुस्से में गणेश सिंह ने कमल बोहरा को धक्का दिया तो वह सलाद काटने के लिए रखे गए चाकू के ऊपर गिर गया और चाकू सीधे कमल के सीने में घुसने से बड़ी मात्रा में खून बहने लगा। अन्य साथी कमल को जिला अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। एसपी ने पुलिसकर्मियों के बीच चाकूबाजी की घटना से इनकार करते हुए कहा कि यह एक हादसा था। मामले में  एसपी ने गार्ड कमांडर प्रकाश चंद्र त्रिकोटी, कांस्टेबल गोविंद सिंह महर, ईश्वर सिंह, विपिन गहतोड़ी, आरोपी गणेश सिंह को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


सभी सोमवार रात बैंक में गार्ड ड्यूटी पर तैनात थे। कांस्टेबल विपिन गहतोड़ी की तहरीर के आधार पर गणेश सिंह के खिलाफ धारा 304 में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज कब्जे भी कब्जे में लिए गए हैं। पुलिस इस घटना के संबंध में ज्यादा कुछ बताने से बच रही है। लोग यह भी सवाल उठा रहे हैं कि यदि चाकूबाजी नहीं हुई तो कमल के सीने पर कैसे चाकू घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमल बोहरा चंपावत जिले के तल्लाकमलेख धूनाकोट गांव का निवासी रहने वाला था। वह 2012 में उत्तराखंड पुलिस में भर्ती हुआ था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस लाइन में डीआईजी, एसपी समेत तमाम पुलिसकर्मियों ने मृतक को सलामी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed