{"_id":"57a221b74f1c1bc3762b9a0d","slug":"on-going-advisory-route-gogna-illegal-mining","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोगना-सल्ला मार्ग पर हो रहा अवैध खनन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोगना-सल्ला मार्ग पर हो रहा अवैध खनन
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 03 Aug 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
बेड़ा-सल्ला मार्ग पर हो रहा अवैध खनन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़कों के किनारे हो रहे खनन से बरसात में जमीन दरकने, सड़कों एवं आबादी को हो रहे नुकसान से सरकारी तंत्र ने कोई सबक नहीं लिया है। इन दिनों गोगना-बेड़ा-सल्ला मार्ग के किनारे लंबे समय से अवैध खनन किया जा रहा है। बजरी और पत्थर के इस अवैध धंधे से वन संपदा को नुकसान पहुंच रहा है। पेयजल एवं सिंचाई योजना क्षतिग्रस्त हो रही हैं। मलबा गिरने से सड़क अक्सर बंद रहती है। इलाके के लोगों ने अवैध खनन के फोटोग्राफ सबूत के तौर पर एसडीएम को सौंपे हैं।
विज्ञापन
बेड़ा के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेंद्र प्रसाद और ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि गोगना-सल्ला सड़क पर लंबे समय से अवैध खनन किया जा रहा है। अवैध खनन से पहाड़ी दरक रही है। मलबा सड़क पर गिरता है, इससे सड़क बंद हो जाती है। अवैध खनन के कारण हिमतड़ की पेयजल योजना, जमराड़ी सिंचाई गूल क्षतिग्रस्त होती रहती है। इन लोगों ने कहा कि खनन क्षेत्र के नीचे अनुसूचित जाति बस्ती सिरखाल है।
विज्ञापन
सिरखाल की महिलाएं जंगल से जानवरों के लिए चारा लाने के लिए सड़क से सटे पैदल रास्ते का उपयोग करते हैं, इस कारण महिलाओं के लिए भी खतरा है। कहा कि खनन माफिया को रोका जाता है तो वह गालीगलौज करते हैं। इन लोगों ने सल्ला मार्ग पर अवैध खनन का धंधा बंद कराने की मांग एसडीएम से की है। एसडीएम ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन