फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Nepali arrested with leopard skins

तेंदुए की खाल के साथ नेपाली गिरफ्तार

Tue, 30 Jan 2018 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 30 Jan 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
Nepali arrested with leopard skins
पिथौरागढ़ में खाल के साथ पकड़ा गया नेपाली - फोटो : अमर उजाला

एसओजी, कोतवाली पुलिस और वन विभाग की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर मंगलवार सुबह करीब 9.30 बजे झूलाघाट मार्ग पर एक नेपाली के कब्जे से तेंदुए की खाल बरामद की है। आरोपी के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह खाल को नेपाल से लाकर टनकपुर पहुंचाना चाहता था। पकड़ी खाल की कीमत 2.5 लाख रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन


एसपी अजय जोशी ने बताया कि मंगलवार सुबह मिली सूचना के आधार पर संयुक्त टीम को सीओ शेखर सुयाल के नेतृत्व में झूलाघाट मार्ग पर चेकिंग के लिए लगाया गया। झूलाघाट मार्ग पर महाराजके पार्क के पास पैदल आ रहे नेपाल के बैतड़ी जिला अंतर्गत कोट पेटरा सीमार निवासी दिल बहादुर को रोककर छानबीन की गई तो उसके थैले में तेंदुए की खाल मिली। पुलिस और वन विभाग की टीम को पूछताछ के दौरान दिल बहादुर ने बताया कि उसने तेंदुए को नेपाल में मारा था और खाल को बेचने के लिए टनकपुर ले जा रहा था। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया व्यक्ति नेपाल में भी खाल तस्करी के मामले में एक बार पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी दिनेश चंद्र जोशी ने बताया कि खाल की लंबाई सात फुट है। आरोपी के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। खाल पकड़ने वाली टीम में कोतवाल ध्यान सिंह, एसओजी प्रभारी प्रकाश सिंह मेहरा, कांस्टेबल मनमोहन भंडारी, अनिल मर्तोलिया, राजकुमार सिंह, अशोक कालाकोटी, वन क्षेत्राधिकारी दिनेश चंद्र जोशी, वन रक्षक कैलाश सिंह शामिल थे। एसपी ने खाल पकड़ने वाली टीम को 2500 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed