{"_id":"7a866d4c01f9ee004dd5aa025decffef","slug":"missing-groundsman-s-body-found-in-ditch-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता बेलदार का शव खाई में मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता बेलदार का शव खाई में मिला
ब्यूरो /अमर उजाला, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)।
Updated Tue, 23 Jun 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 मई को मिलम जाने वाले रास्ते से अचानक गायब हुए लोक निर्माण विभाग के बेलदार देव सिंह भंडारी का शव रिलकोट और बोगड्यार के बीच खाई में गिरा मिला है।
विज्ञापन
उसके कपड़ों और पीठ में लगे बैग के आधार पर उनकी शिनाख्त हुई है। तहसील मुख्यालय से पुलिस की टीम मौके को रवाना हो गई है।
सेरासुरईधार निवासी देवसिंह भंडारी (48) पुत्र बहादुर सिंह भंडारी 14 मई को सड़क और रास्ते की स्थिति का जायजा लेने के लिए मिलम की ओर गए थे।
रिलकोट और बोगड्यार के बीच वह लापता हो गए। विभाग के अधिकारियों ने उनकी काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला।
मंगलवार की सुबह रिलकोट और बोगड्यार से आगे बढ़ रहे भेड़पालकों ने खाई में गिरा शव देखा और इसकी सूचना तहसील मुख्यालय को दी।
संभावना जताई जा रही है कि बेलदार खराब रास्ते से फिसल गए होंगे। उनके शव को लाने के लिए पुलिस की टीम रिलकोट रवाना हो गई है।