फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Mail ID created with the name of BSNL

बीएसएनएल के नाम से बना दी मेल आईडी

Tue, 16 May 2017 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 16 May 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
Mail ID created with the name of BSNL
बीएसएनएल - फोटो : amar ujala

बीएसएनएल के ब्राडबैंड का जितने रुपये का प्लान लिया गया है, उपभोक्ताओं को उससे कहीं अधिक का बिल थमाया जा रहा है। यह बिल सपोर्ट डाट बीएसएनएल हंगामा डॉट कॉम नाम की आईडी के माध्यम से वसूल किए जा रहे हैं। ब्राडबैंड के सस्ते में घरेलू प्लान लेने वालों को इसकी जानकारी तब मिली, जब उनके बिल ज्यादा आने लगे। बीएसएनएल के महाप्रबंधक एके गुप्ता और सहायक महाप्रबंधक रमित मौर्या का कहना है कि उनको इस तरह की मेल आईडी की जानकारी नहीं है, लेकिन ज्यादा राशि वसूलने के मामले में अधिकारी कोई जवाब नहीं दे रहे हैं।

विज्ञापन


सीमांत यूथ मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील खत्री ने बताया कि उन्होंने बीएसएनएल का ब्राडबैंड कनेक्शन लिया है। इस घरेलू प्लान को 499 रुपये मासिक पर तय किया गया था, लेकिन उनके नाम पर 1046 रुपये का बिल आ गया। इसकी जानकारी लेने के लिए जब वह बीएसएनएल के स्थानीय कार्यालय गए, तब पता चला कि हंगामा डॉट कॉम नाम से एक ठेकेदार इस राशि की अतिरिक्त वसूली कर रहा है। अधिकारी इसे गलत तो बताते हैं, लेकिन कार्रवाई का साहस उनमें नहीं है।
विज्ञापन


बताया गया कि नगर क्षेत्र में ब्राडबैंड का कनेक्शन ले चुके अन्य उपभोक्ता भी इसी तरह की स्थितियों का सामना कर रहे हैं। उनको हर महीने निर्धारित प्लान से ज्यादा का भुगतान करना पड़ रहा है। खत्री का कहना है कि ब्राडबैंड का बिल बीएसएनएल जारी करता है और धनराशि भी बीएसएनएल के कार्यालय में ही जमा होती है, फिर विभाग के अधिकारी अतिरिक्त वसूली के दोष से बच नहीं सकते। उन्होंने कहा है कि यदि इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह अदालत की शरण में जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed