{"_id":"2667bedf0d38b8ca4b0bafcc04ba513b","slug":"in-ramganga-pickups-fell-driver-killed-one-missing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकप रामगंगा में गिरी, चालक की मौत, एक लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिकप रामगंगा में गिरी, चालक की मौत, एक लापता
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 30 Oct 2015 06:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़ से नाचनी को आ रहा एक पिकप बृहस्पतिवार की रात मुवानी से एक किलोमीटर आगे बोराइजर के पास असंतुलित होकर करीब 300 मीटर नीचे रामगंगा के किनारे पहुंच गया। दुर्घटना में पिकप चालक की मौत हो गई। उसमें सवार एक व्यक्ति लापता है। उसके रामगंगा में बह जाने की आशंका है। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने लापता की खोजबीन के लिए आज सुबह से अभियान चलाया। अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिली।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ में सूखी घास पहुंचाने के बाद पिकप (यूए 05 सीए 0650) बृहस्पतिवार रात नाचनी को लौट रही थी। पिकप में दो लोग सवार थे। मुवानी से थोड़ा आगे आने के बाद एक मोड़ पर पिकप असंतुलित होकर रामगंगा के किनारे जा गिरी। जिस स्थान पर दुर्घटना हुई, वहां पर रोड बेहद संकरी है। सड़क के किनारे सुरक्षा के लिए पैराफिट भी नहीं बने हैं। आसपास के लोगों ने पिकप को दुर्घटनाग्रस्त होते देख लिया और थल थाना पुलिस को सूचना दी। लोगों ने पिकप में फंसे चालक धर्म राम (37) पुत्र कल्याण राम निवासी भैंसखाल नाचनी का शव बरामद कर लिया। पिकप में सवार पुष्कर राम (41) पुत्र खड़क राम निवासी भैंसखाल नाचनी का कहीं पता लग पाया। आशंका जताई जा रही है कि वह रामगंगा में बह गया होगा। थाना प्रभारी विजेंद्र साह ने बताया कि नदी में बहे व्यक्ति की खोजबीन के लिए जिला मुख्यालय से रेस्क्यू टीम पहुंची है। काफी दूर तक खोजबीन की गई लेकिन कोई पता नहीं चला।