{"_id":"5c1fb71dbdec2256bf2a4927","slug":"homegurd-dared-to-return-home-from-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी से घर लौट रहे होमगार्ड को अधमरा किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड्यूटी से घर लौट रहे होमगार्ड को अधमरा किया
Sun, 23 Dec 2018 09:56 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Sun, 23 Dec 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
घायल होमगार्ड पंकज नाथ
- फोटो : अमर उजाला
ड्यूटी से घर लौट रहे होमगार्ड जवान को शनिवार रात बदमाशों ने मारपीट कर अधमरा कर दिया। आधी रात को होश में आने पर जवान खुद केमू स्टेशन स्थित चौकी पहुंचा और आपबीती बताई। इस पर दूसरे होमगार्ड घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। सिर, जबड़े में काफी चोट होने के चलते घायल जवान को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
पंकज नाथ पुत्र जगदीश नाथ निवासी बांस जजुराली होमगार्ड में तैनात हैं। उनकी ड्यूटी बंदीगृह में दिन में दो से रात 10 बजे तक की है। शनिवार रात वह ड्यूटी से अपने लिंक रोड स्थित कमरे पर जा रहे थे। आरोप है कि इसी बीच रात साढ़े दस बजे गुप्ता तिराहे पर चार-पांच बदमाशों ने उनके सिर पर रॉड से हमला कर दिया। सिर पर रॉड लगते ही पंकज गिर गए। बदमाश उन्हें अधमरा कर भाग गए।
विज्ञापन
रात करीब 12.30 बजे पंकज को होश आया तो वह बमुश्किल केमू स्टेशन स्थित पुलिस चौकी पहुंचे। यहां तैनात होमगार्ड जवान ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पंकज की नाक टूटी हुई है। उसके आंखों में सूजन है। सिर में खून भी जमा हो गया है। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद रविवार को पंकज को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
बताया जाता है कि पंकज घर का अकेला कमाऊ व्यक्ति है। उसी से परिवार का खर्चा चलता है। मामले में सीओ शेखर सुयाल ने बताया कि जवान बेहोशी की हालत में है। अभी वह घटना की जानकारी नहीं दे पाया है। पुलिस बदमाशों का पता लगाने में जुटी है।